वाराणसी: ठंड से मां-बेटे समेत तीन की मौत, अलग-अलग सड़क हादसों में दो की गई जान, चार घायल
वाराणसी में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल भी हुए। वहीं कड़ाके की ठंड के कारण मां-बेटे समेत तीन की मौत दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के बरेमा गांव में ठंड से बृहस्पतिवार को बेटा मुरलीधर यादव (72) और मां दुलारी देवी (90) की मौत हो गई। गुरुवार तड़के तीन बजे मुरलीधर की जबकि मां दुलारी देवी का सुबह 8 बजे मौत हो गई। परिजनों ने मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया। वहीं जगापट्टी ग्राम पंचायत के पेडूका गांव निवासी रामसेवक यादव (55) की बीती रात ठंड से मौत हो गई। अपने तीन भाइयों में तीसरे नंबर के थे। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान ने राजस्व विभाग व ब्लाक के अधिकारियों को दी।
बुजुर्ग का मिला शव
पांडेयपुर बैंक कॉलोनी के समीप गुरुवार सुबह बुजुर्ग का शव पुलिस ने बरामद किया। कैंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के अनुसार उसके जेब से शिनाख्त जैसा कुछ नहीं मिला। शव को मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत, तीन घायल
खजुरी स्थित हाईवे के सर्विस लेन पर बृहस्पतिवार को दो बाइक की टक्कर में एक संविदा कर्मी की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खजूरी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लंका थाना अंतर्गत साकेत नगर कॉलोनी निवासी अख्तर हुसैन उर्फ गोपी (27) जो बीएचयू में संविदा कर्मी हैं।
पढ़ेंः वाराणसी में बढ़ी कोरोना सख्ती: नाइट कर्फ्यू में बिना मेडिकल कारण के निकले तो होगी कार्रवाई
वह अपने ममेरे भाई शकील (25) के साथ एक वर्ष पूर्व बाइक का कटे चालान को जमा करने के लिए मिर्जापुर गए था और लौटते हुए खजूरी के समीप नेशनल हाइवे के सर्विस लेन पर पहुंचा था कि उसी दौरान वाराणसी से मिर्जामुराद की तरफ गलत दिशा आ रही एक अन्य बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
उसी दौरान जीआर कंपनी में गार्ड के पद पर तैनात वीके सिंह ( 55 ) निवासी प्रयागराज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका देख एक अन्य बाइक सवार हल्का चोटिल होने कारण घटनास्थल से भागने में सफल रहा। मौके पर पहुंचे खजूरी चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार राय ने सभी घायलों को खजूरी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर संविदाकर्मी अख्तर हुसैन उर्फ गोपी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, पहुंचने से पहले ही अख्तर ने दम तोड़ दिया। एकलौते पुत्र के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पढ़ेंः ऑनलाइन क्लास में चला आपत्तिजनक वीडियो, एमबीए के दो छात्रों पर कार्रवाई
ट्रक से कुचलकर राजगीर की मौत, बहन घायल
पढ़ेंः ट्रेन में विस्फोटक की सूचना से स्टेशन पर मचा हड़कंप, जांच में मिला छोटा गैस सिलिंडर
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत सहजौर गांव निवासी शिवपूजन (30) अपनी बड़ी बहन राधिका की आंख का आपरेशन कराने के लिए रामनगर स्थित वन विभाग में आयोजित शिविर आया था। मिर्जापुर के अहरौरा निवासी बहन राधिका को बाइक पर बैठाकर रामनगर चौराहे पर सवारी वाहन पर बैठाने जा रहा था।
शाम पांच बजे लगभग कामाक्षी सिनेमा के पास पहुंचा था कि पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने धक्के से मार दिया। ट्रक के टायर के नीचे आते ही शिवपूजन की मौके पर मौत हो गई, वहीं हादसे में बहन घायल हो गई। रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा दिया है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सीमा देवी बेसुध रहीं। दो बेटियों का पिता शिवपूजन घरों में टाइल्स लगाने का काम करता था।