{"_id":"61e99a3b722e710dac3d85d2","slug":"rumors-of-bomb-in-train-at-mau-junction-stir-after-information-of-explosives-in-gorakhpur-varanasi-intercity-express-small-gas-cylinder-found","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: ट्रेन में विस्फोटक की सूचना से स्टेशन पर मचा हड़कंप, जांच में मिला छोटा गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: ट्रेन में विस्फोटक की सूचना से स्टेशन पर मचा हड़कंप, जांच में मिला छोटा गैस सिलिंडर
Thu, 20 Jan 2022 10:52 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:52 PM IST
सार
मऊ रेलवे जंक्शन पर एक ट्रेन में कथित तौर पर विस्फोटक होने की सूचना पर पुलिस ने ट्रेन की सघन तलाशी ली, लेकिन कोई बम या विस्फोटक नहीं मिला। इस कार्रवाई में ट्रेन करीब 20 मिनट विलंब से रवाना हुई।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर के साथ पकड़ा गया युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब कंट्रोल से आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच में विस्फोटक रखने की सूचना मिली। ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने कोच की सघन जांच की।
विज्ञापन
इस दौरान एक व्यक्ति के पास गैस सिलिंडर मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। 20 मिनट तक छानबीन के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री न मिलने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली। युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ट्रेन नंबर 15103 गोरखपुर वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसएलआर में विस्फोटक और संदिग्ध वस्तु है। शाम आठ बजे ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी और कोतवाली पुलिस के साथ एसएलआर नंबर 217256 सी की चेकिंग की गई। कोच में शौचालय के पास खड़े एक 24 वर्षीय युवक के पास से बोरी में पांच लीटर का गैस सिलिंडर, रेगुलेटर, किताबें, कुछ बर्तन मिले।
विज्ञापन
पढ़ें: ऑनलाइन क्लास में चला आपत्तिजनक वीडियो, एमबीए के दो छात्रों पर कार्रवाई
वाराणसी का रहने वाला है युवक
युवक ने अपना नाम अमित कुमार निवासी सिसवा थाना जंसा जिला वाराणसी बताया। उसने बताया कि वह बेल्थरा रोड में एमएमबी कॉलेज में पढ़ाता है। उक्त सामान लेकर वह वाराणसी स्थित अपने गांव शिवपुर जा रहा था। बताया की युवक के विरुद्ध रेल क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थ ले जाने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।