{"_id":"60c90d488ebc3e341678819a","slug":"the-issue-of-swakar-arose-amid-the-uproar-sloganeering-in-the-municipal-executive-meeting-varanasi-news-vns5950364100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में हंगामे, नारेबाजी के बीच उठा स्वकर का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में हंगामे, नारेबाजी के बीच उठा स्वकर का मुद्दा
विज्ञापन
साढ़े तीन साल बाद एक बार फिर से स्वकर का मुद्दा गरम हो गया। हंगामे और नारेबाजी के बीच नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को हुई कार्यकारिणी बैठक में स्मृति प्रस्ताव लाया गया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि स्वकर के मामले पर नगर निगम मनमाना रुख अपनाए हुए है। जब पूर्व के सदस्यों ने निर्णय लिया था कि स्वकर की वसूली 2019 से की जाए तो फिर इस पर शासन से विधिक राय नहीं ली गई। साथ ही 2014 से वसूली की जा रही है।
महापौर मृदुला जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। सदस्यों ने स्वकर की वसूली को असांविधानिक करार दिया। सदस्यों ने दोहराया कि पूर्व के सदन के निर्णय को लागू किया जाए। जिन लोगों से अब तक गृहकर की वसूली की गई है। उसे अगले बिल में समायोजित करें। बैठक में नगर आयुक्त के नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई। प्रभारी के तौर पर अपर नगर आयुक्त देवीदयाल ने बताया कि नगर आयुक्त कमिश्नर के साथ खिड़कियां घाट के निरीक्षण के लिए गए हैं। एक घंटे बाद नगर आयुक्त बैठक में शामिल हुए।
इस दौरान पार्षदों ने नारेबाजी शुरू कर की। सदस्यों के अनुसार, बाहर खड़े पार्षदों ने भी नारेबाजी की। घर-घर कूड़ा उठान पर भी सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि कंपनी पूरा कूड़ा नहीं उठा रही है। ऐसे में उसका भुगतान नहीं होना चाहिए। नगर आयुक्त ने कहा कहा कि पार्षद सदस्यों के प्रस्तावों का निस्तारण किया जा रहा है। बताया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते काम प्रभावित हुआ था। हंगामे की भेंट चढ़ी पिछली बैठक के मद्देनजर नगर निगम मुख्यालय परिसर में पुलिस फोर्स लगाई गई थी। बैठक में उप सभापति नरसिंह दास, सुशील कुमार गुप्ता, सीताराम केसरी, शिव कुमार मौर्या, मनोज यादव, भईया लाल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
चर्चा के बिंदु
-नगर निगम की संपत्तियों का वार्डवार लिस्ट बनेगी ।
- सीताराम केशरी ने गृहकर ब्याज और असेसमेंट का मुद्दा उठाया।
-उपसभापति नरसिंह दास ने देशी-विदेशी शराब, बियर, स्कूल बसों के लाइसेंस शुल्क का मुददा उठाया ।
- बबलू साह ने कुओं की सफाई पर चर्चा की।
- राजेश केसरी ने शंकुलधारा पोखरी की सफाई का मुद्दा उठाया।