फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tragic Accident Speeding DCM truck rams into dumper driver dies after getting trapped cabin in varanasi

दर्दनाक हादसा: डंपर में भिड़ी तेज रफ्तार डीसीएम, केबिन में फंसकर चालक की मौत; घायल को भेजा गया था अस्पताल

Wed, 16 Sep 2026 07:03 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 16 Sep 2026 07:03 PM IST
सार

जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के सामने रिंग रोड फेज-2 पर तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक जयप्रकाश यादव (40) केबिन में फंस गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे निकालकर ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Tragic Accident Speeding DCM truck rams into dumper driver dies after getting trapped cabin in varanasi
जयप्रकाश यादव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

सेवापुरी में जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के सामने रिंग रोड फेज-2 पर बुधवार रात तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना वेलकम चाय के पास हुई। बताया गया कि अयोध्या जिले के बीकापुर थाना क्षेत्र के गांगेतारा गांव निवासी जयप्रकाश यादव (40) डीसीएम चालक था। वह मिर्जापुर से सामान लेकर सुल्तानपुर जा रहा था। बुधवार रात राजा तालाब की तरफ से हरहुआ की ओर जाते समय सजोई गांव के सामने डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा टकराई।

विज्ञापन

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद केबिन में फंसे जयप्रकाश को बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की मां गंगा देवी और पत्नी कुसुम यादव का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार जयप्रकाश चार बच्चों, तीन बेटियों और एक बेटे का पिता था।

थाना अध्यक्ष सत्यजीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed