{"_id":"661188b9bd90e204dc0330fe","slug":"student-attacked-associate-professor-of-mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी विद्यापीठ के एसोसिएट प्रोफेसर पर छात्र ने किया हमला, थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी विद्यापीठ के एसोसिएट प्रोफेसर पर छात्र ने किया हमला, थाने पहुंचा मामला
Sat, 06 Apr 2024 11:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:09 PM IST
सार
Varanasi News: इस घटना की शिकायत भी सिगरा थाने में दी गई थी। उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। इसकी जानकारी कुलपति को भी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विद्यापीठ के अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नवरत्न सिंह ने एलएलबी के एक छात्र पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सिगरा थाने में तहरीर में उन्होंने कहा कि शाम करीब साढ़े चार बजे छात्र ने विभाग में मारपीट की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
कहा कि पूर्व में जब मैं विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत था उस समय भी इसी छात्र ने कार्यालय के कक्ष को बंद कर मारपीट की थी। उस घटना की शिकायत भी सिगरा थाने में दी गई थी। उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। इसकी जानकारी कुलपति को भी दी। इस संबंध में सिगरा एसओ ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन