फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi visits flood relief camp Meets people issues strict instructions officials reviews arrangements

बाढ़ राहत शिविर पहुंचे सीएम योगी: कहा- सरकार आपके साथ है, प्रभावित परिवारों से संवाद; हवाई सर्वेक्षण

Sat, 05 Sep 2026 05:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 05 Sep 2026 05:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से बातचीत की। उन्होंने भोजन, पानी, दवा, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को जलस्तर पर लगातार निगरानी, जरूरतमंदों तक समय से राहत पहुंचाने और बचाव कार्य में लापरवाही न बरतने को कहा।

विज्ञापन
CM Yogi visits flood relief camp Meets people issues strict instructions officials reviews arrangements
वाराणसी में हवाई सर्वेक्षण करते सीएम योगी। - फोटो : स्वयं

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद सलारपुर स्थित विद्याविहार इंटर कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावितों का कुशलक्षेम पूछा और राहत सामग्री वितरित करते हुए भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।



 

मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री वितरण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हर-हर महादेव का उद्घोष किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी इसी विद्यालय में राहत कार्यों का निरीक्षण कर सामग्री वितरित की गई थी। वरुणा नदी में बैकफ्लो के कारण निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि पहले बारिश के दौरान प्रदेश के 40-45 जिले प्रभावित होते थे, लेकिन पिछले साढ़े नौ वर्षों में किए गए कार्यों के कारण अब केवल 14 जिले ही थोड़ा-बहुत प्रभावित हैं

विज्ञापन

CM Yogi visits flood relief camp Meets people issues strict instructions officials reviews arrangements
मंच पर सीएम योगी के साथ भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

सीएम ने कहा कि आपदा राहत शिविरों में बच्चों को दूध और फल के साथ अनाज, बाल्टी, मग, बिस्किट, नमक, तौलिया, तेल समेत 26 प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि डूबी फसल के किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। मकान गिरने, आकाशीय बिजली और सर्पदंश जैसी घटनाओं को भी आपदा में शामिल किया गया है। प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर चार लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। बेघर परिवारों को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने के भी निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले के 16 वार्डों में 567 परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं और 48 नावों के जरिए राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। चिकित्सा सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 1131 किसानों की फसल क्षतिग्रस्त हुई है। पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में उचित छिड़काव कराया जाएगा, ताकि बीमारियां न फैलें

CM Yogi visits flood relief camp Meets people issues strict instructions officials reviews arrangements
सीएम योगी पहुंचे विद्या विहार इंटर कालेज में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में। - फोटो : संवाद

उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में प्रभावित लोग खुद को अकेला न समझें। पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने काशी में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ धाम, घाट, रेलवे और बस स्टेशन, एयरपोर्ट, सड़क चौड़ीकरण और रिंग रोड से काशी को नया स्वरूप मिला है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी जग्गू राम मौर्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने राहत शिविर का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत कर उनकी पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली।

कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, हंसराज विश्वकर्मा समेत जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed