{"_id":"5bc32077bdec22698a46fa46","slug":"stf-arrest-criminal-after-encounter-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 14 Oct 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ ने बनारस में विकास सिंह गौडे गैंग के 50 हजार के इनामी बदमाश विपिन सिंह उर्फ मोनू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसने कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकारी।
बदमाश विपिन सिंह जौनपुर के बक्सा थाने के नरी गांव का निवासी है। 30 अगस्त को थाना कैंट क्षेत्र अंतर्गत मल्टी परपज ग्राउंड के पास से वह चंदन सोनकर की गिरफ्तारी के दौरान फरार हो गया था।
शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि विपिन सिंह सेंट मेरी स्कूल के समीप किसी साथी का इंतजार कर रहा है। निरीक्षक पुनीत परिहार के नेतृत्व में एसटीएफ वाराणसी की टीम मौके पर पहुंची और आत्मसमर्पण के लिए कहा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मोनू ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। मुठभेड़ के बाद में उसे पकड़ लिया गया। विपिन ने बताया कि जौनपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी के कई अपराधियों का एक गैंग है। इसका सरगना प्रतापगढ़ का रहने वाला विकास सिंह गौडे है।

जेल से भागने के बाद विधायक की हत्या की बनाई थी योजना
demo pic
उसने बताया कि हमीरपुर जेल से भागने के बाद गौडे ने हमीरपुर सदर विधायक अशोक चंदेल की हत्या की योजना बनाई थी। इसकी सुपारी विकास सिंह गौडे को वहीं के रहने वाले अजय शुक्ला उर्फ अजय हड्डी ने अपने मालिक राजीव शुक्ला के कहने पर दी।
इसी को लेकर 30 अगस्त को मल्टी परपज ग्राउंड के समीप इकट्ठा हुए थे। उसी दौरान पुलिस ने चंदन सोनकर व तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। विपिन ने स्वीकार किया कि प्रतापगढ़ के महुली निवासी सत्येंद्र सिंह के कहने पर उसने और सत्येंद्र के भाई कपिंदर व उसी के गांव के अंकित सिंह के साथ मिलकर प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या 16 जुलाई को घर के पास ही की गई।
जौनपुर के थाना रामपुर में 2017 में सत्येंद्र के कहने पर हत्या की जिसमें वह जेल भी जा चुका है। सत्येंद द्वारा भेजे गए पैसे लेने वह वाराणसी आया था और पकड़ा गया।