फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Startups will get 30 thousand dollars in IIT BHU

स्टार्टअप को बढ़ावा: IIT BHU में स्टार्टअप को मिलेंगे 30 हजार डॉलर, खास सेंटर से मिलेगी सहायता

Mon, 10 Feb 2025 05:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 10 Feb 2025 05:03 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू में स्टार्टअप को 30 हजार डॉलर मिलेंगे। ये सहायता सीड फंड, जॉइंट इन्क्यूबेशन सेंटर से मिलेगी। स्टार्टअप इंसाइट्स विषयक कार्यक्रम में आईआईटीयंस को कई अहम जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
Startups will get 30 thousand dollars in IIT BHU
आईआईटी बीएचयू में स्टार्टअप को मिलेंगे 30 हजार डॉलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में सीडफंड और जॉइंट इन्क्यूबेशन सेंटर के सहयोग से स्टार्टअप को बढ़ावा देने की तैयारी है। इसके लिए हर स्टार्टअप को 30 हजार डॉलर दिया जाएगा। रविवार को स्टार्टअप इंसाइट्स विषयक कार्यक्रम में आईआईटीयंस को नवाचार की दिशा में आगे बढ़कर काम करते रहने के लिए प्रेरित किया गया। 

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के आइडिएशन, इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन (आई-3) फाउंडेशन के निदेशक प्रो. मनोज कुमार मेश्राम ने नवाचार और उद्यमिता का महत्व बताया। कहा कि फाउंडेशन अनुसंधान को वाणिज्यिक रूप में बदलने में मदद के साथ ही कृषि, एआई/एमएल, क्लीनटेक, वॉटर टेक और अक्षय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देता है। 
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने सरकारी सहायता और आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन के सीड फंड जैसे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आई-3 फाउंडेशन को आईआईटी बीएचयू में उद्यमिता का केंद्र बताया। आईआईटी बीएचयू और बीएचयू दोनों के लिए एक एग्रो रिसर्च पार्क स्थापित करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है सीडफंड

कार्यक्रम में सर्विन वेंचर्स के जनरल पार्टनर शिरीष सथाये ने एक निवेशक और उद्यमी के रूप में अपने अनुभवों को प्रतिभागियों से साझा किया। यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से प्रो. प्रदीप चिंतागुटा ने ऑनलाइन सत्र में कहा कि सभी उत्पादों को बाजार और विपणन की आवश्यकता होती है। उन्होंने बाजार अनुसंधान, ग्राहक विभाजन और ब्रांड पोजिशनिंग के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन के सीईओ सागर भिमावरापु के साथ ही अतुल सिन्हा ने उद्यमिता के क्षेत्र से जुड़ी अहम जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राजेश उपाध्याय ने किया।

आईआईटी बीएचयू सीडफंड के हेड अविदत्त ने बताया कि यह आईआईटी को उत्कृष्टता की ओर ले जाने के लिए पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित गैर लाभकारी संगठन है। यह घोषणा की फाउंडेशन की ओर से हर स्टार्टअप को 30 हजार डॉलर की सीड फंडिंग प्रदान किया जाएगा। इससे आईआईटी बीएचयू के हर विभाग से एक स्टार्टअप को समर्थन मिल सकेगा। यह पहल संस्थान के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने और नवोदित उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed