{"_id":"5b77fbca42c79246435d65dc","slug":"second-police-encounter-in-twenty-four-hour-at-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में 24 घंटे के अंदर दूसरी मुठभेड़, दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में 24 घंटे के अंदर दूसरी मुठभेड़, दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, सिपाही घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
सुजीत तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में पुलिस को एक और सफलता मिली है। शुक्रवार की रात हुई मुठभेड़ में फरार हुए दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। वहीं एक सिपाही भी घायल हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
सचिन पांडे
- फोटो : अमर उजाला
दोनों बदमाशों के ऊपर 40-40 हजार का इनाम था। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, एक बाइक आदि बरामद हुई। बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घायल सिपाही का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
घायल दोनों बदमाश 11 अगस्त को अहरौला बाजार निवासी दुकानदार जितेंद्र मोदनवाल की हत्या में शामिल थे। पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश थी। घायल बदमाशों में सुजीत तिवारी (18) निवासी दोराजपुर गांव जबकि दूसरा सचिन पांडेय उर्फ आकृति (23) निवासी अचलीपुर गांव थाना अतरौलिया के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक शनिवार की दोपहर प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया राकेश सिंह बूढनपुर तिराहे पर मौजूद थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर यह दोनों बदमाश गुजरे। राकेश इनका पीछा करते हुए उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
जिस पर एसओ महराजगंज अश्वनी पांडेय और एसओ सरायमीर मनोज सिंह महराजगंज थाने के कटानी बाजार के पास वाहन चेक करने लगे। साढ़े तीन बजे के करीब दोनों बदमाश उधर से गुजरे तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बदमाश फायर कर भागने लगे।