फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School Closed in up Summer vacation in class 8th schools again increased

School Closed: परिषदीय स्कूलों में फिर बढ़ गई गर्मी की छुट्टी, अब जुलाई में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल

Sun, 25 Jun 2023 06:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Jun 2023 06:06 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के दिन बढ़ा दिए हैं। सभी परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी दो जुलाई तक होगी। ऐसे में अब तीन जुलाई से स्कूल खुलेंगे। 
 

विज्ञापन
School Closed in up Summer vacation in class 8th schools again increased
स्कूल की छूट्टी होने के बाद घर जाते बच्चे। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी समेत यूपी के सभी जिलों में कक्षा आठ तक के बच्चों की गर्मी की छुट्टी एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब 27 जून की बजाय तीन जुलाई से स्कूल खुलेंगे। पहले स्कूलों में 15 जून तक छुट्टी थी। इसके बाद 25 जून तक इसे बढ़ा दिया गया। रविवार को एक बार फिर छुट्टी को बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब दो जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। तीन जुलाई से सभी स्कूल खुलेंगे।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार सरकारी के साथ ही मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए निर्देश का पालन करना आवश्यक होगा। वाराणसी के बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सूचना मिलने के बाद शिक्षकों और बच्चों को गर्मी की छुट्टी बढ़कर दो जुलाई तक होने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: साइकिल के जरिये मध्य प्रदेश से आजमगढ़ पहुंचीं आशा, इस इरादे से कर रहीं भारत यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों को थी खोलने की तैयारी

उधर, बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सूचना जारी होने से पहले प्रधानाध्यापकों को 27 जून से स्कूल खुलने से पहले स्कूलों की साफ-सफाई कराने और बच्चों का पहला दिन खास बनाने के लिए कहा गया था। इसको लेकर कई स्कूलों में तैयारी कर ली गई थी। कई स्कूलों में साफ-सफाई हो चुकी थी।

वहीं कुछ विद्यालय सोमवार को स्कूलों की साफ सफाई और बच्चों के स्वागत की तैयारी में थे। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी सूचना के बाद शिक्षकों में संशय की स्थिति बन गई। बच्चे भी स्कूल खुलने को लेकर तैयारी में थे। कॉपी किताब के साथ ही होमवर्क पूरा करने में जुटे हुए थे। लेकिन जब बच्चों को पता चला कि छह दिन की छुट्टी और बढ़ गई है तो उनका चेहरे पर खुशी छा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed