फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion in varanasi no vehicle zone will remain for 72 hours every week in sawan

Route Diversion: काशी के इन इलाकों में रूट डायवर्जन, हर सप्ताह 72 घंटे तक रहेगा नो व्हीकल जोन; जानें खास

Thu, 10 Jul 2025 05:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Jul 2025 05:55 AM IST
सार

Sawan 2025: वाराणसी में सावन महीने को लेकर रूट डायवर्जन का निर्देश जारी कर दिया गया है। डीसीपी यातायात शिव भक्तों, कांवड़ियों सहित भारी वाहनों के आने-जाने का मार्ग तय कर दिया है।

विज्ञापन
Route diversion in varanasi no vehicle zone will remain for 72 hours every week in sawan
वाराणसी में रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Route Diversion in Varanasi: सावन माह में दर्शनार्थियों और कावंड़ियों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया है। 11 जुलाई से 9 अगस्त तक शहर के सात रूट पर हफ्ते में 72 घंटे का नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। बाहरी वाहनों की शहर में इंट्री प्रतिबंधित रहेगी। 

विज्ञापन


छह रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा। डीसीपी यातायात के अनुसार चांदपुर चौराहे से मोहनसराय तक शनिवार की रात 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे किसी भी वाहन का संचालन नहीं होगा। सामान्य दिनों में अन्य वाहन आवाजाही कर सकेंगे।

विज्ञापन

यह नो व्हीकल जोन रूट

  1. बेनिया से रामापुरा से खारी कुंआ से जंगमबाड़ी से गोदौलिया
  2. गुरुबाग तिराहा से लक्सा से रामापुरा
  3.  मैदागिन से गौदोलिया।
  4. पियरी चौकी से बेनिया तिराहा
  5. ब्राडवे से अग्रवाल, सोनारपुरा से मदनपुरा-गोदौलिया तक
  6. सुजाबाद से भदऊचुंगी से विशेश्वरगंज से मैदागिन तक
  7. लंका से सामने घाट

नोट- इन मार्गों पर प्रत्येक शनिवार की सुबह 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

जारी हुए निर्देश

डीसीपी यातायात ने बताया कि सभी बाहरी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गाजीपुर मऊ से वाया वाराणसी नगर होकर चंदौली सोनभद्र, मिर्जापुर एवं प्रयागराज को जाने वाले चार पहिया वाहन- संदहा से बाएं रिंगरोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। बड़े वाहन संदहा से दाहिने मुड़कर हरहुआ से रखौना ओवरब्रिज से होकर जाएंगे। 

आजमगढ़ से वाया वाराणसी होकर चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर व प्रयागराज को जाने वाले चार पहिया वाहन आजमगढ़ अंडरपास (बावन बीघा) से बायें रिंगरोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। बड़े वाहन हरहुआ से रखौना ओवरब्रिज होकर जाएंगे जौनपुर से वाया वाराणसी होकर चंदौली सोनभद्र, मिर्जापुर व प्रयागराज को जाने वाले चार पहिया वाहन रिंगरोड से बाएं होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर से वाया वाराणसी होकर भदोही जाने वाले सभी वाहन रिंगरोड होकर हरहुआ परमपुर अंडरपास से कपसेठी चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। चंदौली, सोनभद्र एवं मिर्जापुर से वाया वाराणसी होकर गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर को जाने वाले वाहन रिंगरोड होकर हरहुआ, परमपुर अंडरपास से कपसेठी चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। 

प्रयागराज से वाया वाराणसी होकर गाजीपुर मऊ आजमगढ़ जौनपुर को जाने वाले सभी वाहन नेशनल हाइवे 2 से रखौना अंडरपास से रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगे। भदोही से वाया वाराणसी नगर होकर गाजीपुर मऊ, आजमगढ़, जौनपुर को जाने वाले सभी वाहन परमपुर अंडरपास से रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगे।

विज्ञापन

Route diversion in varanasi no vehicle zone will remain for 72 hours every week in sawan
Varanasi route diversion - फोटो : अमर उजाला

भारी वाहनों को निकाला जाएगा बाहर
चंदवक व चोलापुर के बीच जौनपुर, लखनऊ एवं प्रयागराज के तरफ जाने वाले वाहनों को चन्दवक चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। छूटे हुए वाहनों को गोसाईपुर, मोहांव चौराहे डायवर्ट कर बाबतपुर होकर वाया जौनपुर भेजा जाएगा।

गाजीपुर से जौनपुर, लखनऊ व प्रयागराज जाने वाले वाहनों को चौबेपुर स्थित चौराहे से मुनारी की तरफ डायवर्ट कर मोहाय चौराहा से दाहिने से मोड़ कर चोलापुर, चंदवक, खुज्झी मोड़ से जौनपुर की तरफ भेजा जायेगा, जहां से वे लखनऊ एवं प्रयागराज की तरफ जाएंगे। चंदौली से टेंगरा मोड़ के बीच भारी वाहनों को जिन्हें प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर की तरफ जाना है, उन्हें टेंगरा मोड़ से डायवर्ट करते हुए वाया नारायनपुर, चुनार, मिर्जापुर, नैनी होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा।

जौनपुर की तरफ डायवर्जन के बाद भी यदि कोई भारी वाहन वाराणसी की तरफ बाबतपुर की तरफ आ जाता है तो उस वाहन को बाबतपुर से ही डायवर्ट कर पलहीपट्टी गोसाईपुर होते हुए मोहाय चन्दवक, औडि़हार की ओर भेजा जाएगा।

रोडवेज व निजी बसों का डायवर्जन

  • प्रयागराज व मिर्जापुर की तरफ से वाराणसी में आने वाले रोडवेज प्राइवेट बसों को मोहनसराय से गंगापुर होकर अकेलवा होते हुए चांदपुर चौराहा तक आ सकेंगे। शहर क्षेत्र से बाहर जाने वाले वाहनों का संचालन चांदपुर चौराहा से कपसेठी, भदोही, औराई या कछवारोड होकर जाएंगे।
  • सोनभद्र व चन्दौली के तरफ से वाराणसी शहर क्षेत्र में आने वाले रोडवेज, प्राइवेट बसें मोहनसराय से गंगापुर होकर अकेलवा होते हुए चांदपुर चौराहा तक जाएंगे। पुनः इसी मार्ग से वापस होंगे।
  • गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर की तरफ से आने वाले रोडवेज बसें हरहुआ से गिलट बाजार से शिवपुर चुंगी तिराहा से सेंट्रल जेल तिराहा से फुलवरिया होकर लहरतारा चौराहा से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। पुनः इसी मार्ग से वापस होंगे।
  • प्रयागराज से वाराणसी की ओर आने वाले हल्के सवारी वाहन अपनी निर्धारित दाहिनी लेन पर चलते हुए कछवारोड, राजातालाब, मोहनसराय बाईपास से डाफी अमरा-अखरी से नीचे उतरकर नगर क्षेत्र में चितईपुर चौराहा, भिखारीपुर, नरिया तिराहा, बीएलडब्लू गेट के सामने से ओबरब्रिज के नीचे से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के सामने तक जा सकेंगे। इसी प्रकार इसी लेन से वापस होंगे।
  • जौनपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें बाबतपुर, हरहुआ, तरना, गिलटबाजार, भोजूबीर, दैत्राबीर तिराहे, जेपी मेहता, अम्बेडकर चौराहे से वरूणा पुल पार करके मिंट हाउस तिराहे से दाहिने पार्किंग स्थल कटिंग मेमोरियल स्कूल तक जाएंगे।पुनः इसी मार्ग से वापस होंगे।

आटो एवं ई-रिक्शा के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग

  • ऑटो रूट 1- गोलगड्डा तिराहा से लकडमंडी से सम्पूर्णानन्द से अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर से कबीरचौरा से मैदागिन से विशेश्वरगंज से गोलगड्डा तिराहा से पुनः चौकाघाट।
  • ऑटो रूट 2- लहुराबीर से जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहा से साजन से सिगरा से रथयात्रा से महमूरगंज से मंडुवाडीह चौराहा से भिखारीपुर से सुंदरपुर से नरिया से मालवीय चौराहा से लंका तका।
  • ऑटो रूट 3- लंका से नरिया से सुन्दरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्लू से मंडुवाडीह से लहरतारा से कैट रेलवे स्टेशन तक।
  • ऑटो रूट 4- लंका से नरिया से सुन्दरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बीएलएडब्लू से मंडुवाडीह से लहरतारा से चांदपुर तक, से वापस।
  • ऑटो रूट 5- अंधरापुल से नंदेसर से मिंट हाउस तिराहा से अम्बेडकर चौराहा से जेपी मेहता से दैत्राबीर से भोजूबीर से गिलट बाजार तक, से वापस।
  • ऑटो रूट 6- चौकाघाट से ताड़ीखाना से मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहे से दाहिने पांडेयपुर तक स वापस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed