फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi Trailer crushes student going home from computer coaching

Varanasi: कंप्यूटर कोचिंग से घर जा रही छात्रा को ट्रेलर ने कुचला, सहेली की बाल-बाल बची जान

Sun, 23 Apr 2023 07:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 Apr 2023 07:25 PM IST
सार

वाराणसी-बाबतपुर एयरपोर्ट मार्ग पर हरहुआ चौराहे के समीप रविवार शाम कोचिंग से घर जा रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी सहेली की जान बाल-बाल बची। 

विज्ञापन
Road accident in varanasi Trailer crushes student going home from computer coaching
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-बाबतपुर एयरपोर्ट मार्ग पर हरहुआ चौराहे के समीप रविवार शाम कोचिंग से घर जा रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी सहेली की जान बाल-बाल बची। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे छात्रा के परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह से सभी को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के भटौली गांव की रहने वाली नेहा पटेल (20) पांडेयपुर में कंप्यूटर कोचिंग करने गई थी। कोचिंग सेंटर से वह अपनी सहेली काजीसराय की रहने वाली प्रीति के साथ साइकिल से वापस लौट रही थी। नेहा बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे के समीप पहुंची थी, उसी समय हरहुआ से बाबतपुर की तरफ जा रहे ट्रेलर है उसको टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद नेहा सड़क पर गिरी तो ट्रेलर उसे कुचलता हुआ तेजी से आगे बढ़ गया। हादसे में प्रीति बाल-बाल बच गई। परिजनों ने बताया कि नेहा चार भाइयों की एकलौती बहन थी। दो साल पहले ही उसके पिता की मौत हुई थी। बड़ागांव थाने की पुलिस ने नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव का लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed