{"_id":"6444f7360aea257e270e1ad5","slug":"cm-yogi-reached-varanasi-will-visit-and-worship-in-kashi-vishwanath-will-take-stock-of-preparations-for-civi-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi in Varanasi: सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव का लिया आशीर्वाद, फूंकेंगे चुनावी बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi in Varanasi: सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव का लिया आशीर्वाद, फूंकेंगे चुनावी बिगुल
Sun, 23 Apr 2023 04:16 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 23 Apr 2023 04:16 PM IST
सार
यूपी निकाय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे। काशी विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी निकाय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे। काशी विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ भी रही, सीएम को देखकर मंदिर के बाहर दर्शनार्थियों ने हर हर महादेव का जयघोष किया। शाम में सतुआ बाबा के आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के वाराणसी आमगन की सूचना सुबह ही मिली। इसके बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
सीएम दोपहर में हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। मंदिरों दर्शन-पूजन के बाद रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। यहां सीएम योगी ने महापौर, सभासद प्रत्याशी, निकाय चुनाव संयोजक, सहसंयोजक और चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन