फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway track monitoring will become easier and railway workers will be saved from being hit by trains

GPS Tracker: रेलवे ट्रैक की निगरानी होगी आसान, ट्रेन की चपेट में आने से बचेंगे रेलकर्मी; जानें- कैसे

Thu, 15 Jan 2026 03:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी/लखनऊ।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी/लखनऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Jan 2026 03:00 PM IST
सार

Varanasi News: रेलवे ट्रैक की जीपीएस से निगरानी होगी। ऐसे में गड़बड़ी की समय से जानकारी मिलेगी। वहीं रेलकर्मी ट्रेन की चपेट में आने से बचेंगे। 

विज्ञापन
Railway track monitoring will become easier and railway workers will be saved from being hit by trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

रेलवे ट्रैक की निगरानी, मरम्मत व पेट्रोलिंग करने वाले रेलकर्मियों को जीपीएस ट्रैकर दिए जा रहे हैं। इससे रेलकर्मियों के हादसे के शिकार होने की आशंका घट जाएगी। रात में कोहरे की वजह से रेलकर्मी ट्रेन की चपेट में आ जाते थे। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन को 680 जीपीएस ट्रैकर मिले हैं। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इस उपकरण में तीन शॉर्टकट बटन होते हैं, जिसमें समय की जानकारी के साथ संबंधित सुपरवाइजर को कॉल कर तुरंत सूचना देने की सुविधा होती है। इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग होती है और रेलकर्मी की रियल टाइम लोकेशन की जानकारी मिलती है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे को 2686 जीपीएस मिले हैं। इसमें लखनऊ मंडल को 680, वाराणसी मंडल को 1216 और इज्जतनगर मंडल को 790 जीपीएस ट्रैकर दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed