Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें..., LTT-बनारस कुंभ स्पेशल देरी से चल रही है; 14 से 28 तक चलेगी ये ट्रेन
काशी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। स्पेशल ट्रेनों पर भी भीड़ का काफी दबाव है। इस कारण लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन जाकर रेल के समय का पता कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Special Train for Prayagraj : प्रयागराज रूट पर अधिक व्यस्तता के चलते ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित है। रविवार को एलटीटी बनारस कुंभ मेला स्पेशल साढ़े 13 घंटे और ग्वालियर बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे की देरी से बनारस स्टेशन पर पहुंची।
कैंट स्टेशन के पूछताछ केंद्र के कर्मियों ने बताया कि अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस पांच घंटे, अंबेडकर नगर-बलिया कुंभ मेला स्पेशल साढ़े चार घंटे, ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, बरकाकाना-वाराणसी मेमू तीन घंटे, दुर्ग छपरा सारनाथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 2:40 मिनट रिशेड्यूल, सीएसएमटी मऊ फेयर कुंभ मेला स्पेशल साढ़े पांच घंटे, फिरोजपुर कैंट धनबाद किसान एक्सप्रेस दो घंटे, बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची।
महाकुंभ के लिए आज से 23 स्पेशल ट्रेनों का संचालन
महाकुंभ के लिए सोमवार को 23 कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। यह ट्रेनें वाराणसी सिटी, कैंट और बनारस स्टेशन से आवाजाही करेगी। गोरखपुर, छपरा, बलिया, मऊ, गाजीपुर से यह ट्रेनें वाराणसी होकर महाकुंभ झूंसी, प्रयागराज रामबाग आवाजाही करेगी।
05109 बनारस-झूसी मेला विशेष बनारस से सुबह 8 बजे, 05105 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल दोपहर 12.30 बजे, 09413 साबरमती-बनारस मेला स्पेशल अपराह्न 2.45 बजे, 05111 बनारस-झूंसी मेला बनारस से शाम 4.45 बजे, 07108 बनारस-विजयवाड़ा मेला शाम 5.30 बजे, 09414 बनारस-साबरमती मेला शाम 7.30 बजे, 05107 बनारस-प्रयागराज रामबाग रात 8.30 बजे चलेगी।
ट्रेनों में छह बेस किचन से होगी भोजन की सप्लाई
लंबी दूरी की ट्रेनों में पेंट्रीकार की जगह निजी बेस किचन से यात्रियों को भोजन परोसा जाने लगा है। हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रायल के तौर पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है। इस समय दोनों सुविधाएं यात्रियों को दी जा रही हैं। आने वाले माह में अन्य सभी रूट की ट्रेनों में पैकेट बंद फूड यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। वाराणसी में स्टेशन के आसपास छह निजी बेस किचन की निगरानी आईआरसीटीसी के अधिकारी ऑनलाइन कर भी रहे हैं।
सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को लेकर आईआरसीटीसी ने यह व्यवस्था की है। निजी बेस किचन से खाना पकाए जाने के बाद यात्रियों की सीट पर पहुंच जा रहा है।
अभी तक आईआरसीटीसी के बेवसाइट के जरिये भी यात्री पीएनआर नंबर डालकर अपने मनपसंद खाने की बुकिंग करा रहे हैं। इससे अगले निर्धारित स्टेशन पर डिलिवरी मिल रही है। ट्रेनों के पेंट्रीकार के खाने में कई बार शिकायत के बाद रेलवे यह निर्णय लिया कि पेंट्रीकार में खाना नहीं पकाया जाएगा। निजी बेस किचन के जरिये ही खाने के पैकेट निर्धारित स्टेशनों से उठाएं जाएंगे।
आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि निजी बेस किचन से ट्रेनों में भोजन की सप्लाई शुरू हो गई है। निजी बेस किचन की निगरानी ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से भी हो रही है। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि आईआरसीटीसी के कलस्टर योजना के तहत निजी बेस किचन की संख्या और बढ़ाई जा रही है।
गोरखपुर-झूंसी स्पेशल 14 से 28 तक चलेगी
महाकुंभ में यात्रियों की सुविधा के लिए 05004/05003 गोरखपुर-झूंसी कुंभ मेला का संचालन 14 से 28 फरवरी तक होगा। यह ट्रेन वाराणसी सिटी, कैंट स्टेशन और बनारस स्टेशन से होकर आवाजाही करेगी।