{"_id":"5a5cb4d24f1c1b9f268b48f3","slug":"rail-engine-with-camera-and-recording-made-by-dlw","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" डीरेका ने तैयार किया कैमरा युक्त पहला रेल इंजन, ये हैं इसकी अन्य खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीरेका ने तैयार किया कैमरा युक्त पहला रेल इंजन, ये हैं इसकी अन्य खूबियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
डीरेका वाराणसी ने तैयार की है तकनीक, जल्द होगा ट्रायल
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी स्थित डीरेका (डीजल रेल इंजन कारखाना) ने कैमरा और रिकॉर्डिंग सिस्टम से लैस पहला डीजल रेल इंजन तैयार कर लिया है। 4500 हार्स पॉवर क्षमता के इस रेल इंजन का एक-दो दिन में ट्रायल किया जाएगा। कैमरा और रिकॉर्डिंग सिस्टम से रेल इंजन के लैस होने से दुर्घटना से बचाव की संभावना अधिक रहेगी। साथ ही दुर्घटना होने के बाद में कारणों का पता चल सकेगा।
डुअल मोड रेल इंजन में कुल छह कैमरे और रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाए गए हैं। एक कैब में दो कैमरे अंदर और एक बाहर लगाया गया है। दोनों कैब मिलाकर कुल छह कैमरे हैं। रेल हादसों को रोकने के लिए रेल मंत्रालय ने ट्रेन के इंजन में कैमरा लगाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन के इंजन में अलार्म सिस्टम के साथ कैमरे में चेहरा पहचानने वाले सॉफ्टवेयर्स भी लगाए जाएंगे। इससे रेल दुर्घटना में कमी आएगी क्योंकि ये सॉफ्टवेयर पायलट के सोने पर कंट्रोल रूम को अलर्ट भजेंगे। यह तकनीक डीजल लोकोमोटिव वर्क्स वाराणसी द्वारा विकसित की गई है।
विज्ञापन
लोको कैब वीडियो एंड वॉइस रिकॉर्डिंग सिस्टम (एलसीवीआर) नाम की इस तकनीक में वीडियो कैमरा, माइक्रोफोन और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। ये तकनीक दुर्घटना के बाद जांच-पड़ताल में भी काम आ सकेगी। इसके अलावा दुर्घटना का जोखिम महसूस होने पर फेस रिकगनिशन सॉफ्टवेयर लोको कैब्स और ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर को सुरक्षा कार्य मुहैया कराने के लिए अलर्ट भेज देगा।

डेमो इमेज
एलसीवीआर के अलावा डीजल लोकोमोटिव वर्क्स ने पूरे देश में इंजनों की निगरानी के लिए एक प्रणाली विकसित की है। इससे इंजनों पर निगरानी रखी जा सकेगी। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने पिछले दिनों डीरेका आगमन के दौरान इस रेल इंजन की तकनीक आदि को देखा था और इसकी प्रशंसा की थी। डीरेका के उपमहाप्रबंधक नितिन मेहरोत्रा ने कहा कि एलसीवीआर तकनीक से लैस रेल इंजन तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसका ट्रायल होगा।
तीन रेल लाइनों का होगा विद्युतिकरण
डीरेका के अंदर तीन रेल लाइनों का विद्युतिकरण होगा। इससे रेल इंजन की पेंटिंग आदि में सहूलियत के साथ उसे समय पर ट्रायल के लिए बाहर निकालने में सहूलियत होगी। साथ ही भविष्य में इलेक्ट्रिक रेल इंजनों के उत्पादन बढ़ने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत इससे सहूलियत होगी।