{"_id":"59b13bae4f1c1bed7f8b4b45","slug":"ragini-dubey-parents-meet-ballia-new-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रागिनी के माता-पिता की गुहार- आरोपी दबंग है, जमानत पर बाहर आया तो हमें भी मार देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रागिनी के माता-पिता की गुहार- आरोपी दबंग है, जमानत पर बाहर आया तो हमें भी मार देगा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 07 Sep 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
रागिनी के माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया में छेड़खानी का विरोध करने पर 12वीं की छात्रा रागिनी दूबे की गला रेतकर हत्या करने वाले सभी आरोपी जेल में है। रागिनी के माता पिता ने गुहार लगाई है कि आरोपी दंबग है, जमानत पर बाहर आया तो मुझे भी मार देगा।
मृतका छात्रा रागिनी के माता-पिता बुधवार को नवागत पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार से मिले और पुत्री के हत्यारोपियों पर रासुका लगाने की मांग की। साथ ही परिवार वालों ने कहा कि आरोपी दबंग हैं, जिन्हें यदि जमानत मिल गई तो उनके साथ कुछ भी कर सकते हैं। परिवार में असुरक्षा को लेकर भी भय का माहौल बना हुआ है।
मृतका छात्रा के पिता जितेंद्र दुबे ने बताया कि 26 अगस्त 2017 को सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने छात्रा के हत्यारों पर रासुका लगाने का आदेश दिया था। लेकिन अब तक आरोपियों पर रासुका पुलिस द्वारा नहीं लगाया गया। कहा कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं।
विज्ञापन
जमानत पर छूटने के बाद फिर हत्या कर सकते हैं। हालांकि परिवार को सुरक्षा प्राप्त है। बावजूद पूरा परिवार उनके भय से भयजदा है। उन्होंने कहा कि बेटी रागिनी की हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही है।
यदि कार्रवाई करने में पुलिस उदासीन रही तो उनके लिए विकट स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने वारदात के कुछ दिन बाद ही आरोपियों पर रासुका लगाने का आदेश दिया था, बावजूद अभी तक रासुका नहीं लग सका है। पुलिस रासुका की प्रक्रिया का हवाला देकर आरोपियों को मौका देना चाहती है।