{"_id":"6a9a61e1a8bfae6e97048517","slug":"ganjari-stadium-and-ropeway-report-sent-to-pmo-from-varanasi-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पीएमओ को भेजी गई गंजारी स्टेडियम और रोपवे की रिपोर्ट, महीने के अंत में काशी आ सकते हैं पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पीएमओ को भेजी गई गंजारी स्टेडियम और रोपवे की रिपोर्ट, महीने के अंत में काशी आ सकते हैं पीएम मोदी
Fri, 04 Sep 2026 11:46 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:46 AM IST
सार
गंजारी और रोपवे दोनों परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति और तैयारियों से संबंधित रिपोर्ट पीएमओ को भेजी गई। दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन इस महीने के अंतिम में पीएम मोदी के हाथों कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और कैंट से गोदौलिया तक प्रस्तावित सार्वजनिक परिवहन रोपवे की प्रगति रिपोर्ट पीएमओ को भेजी जा चुकी है। इस महीने के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे की संभावना के बीच दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन कराने की तैयारी है। हालांकि, प्रधानमंत्री का दौरा और कार्यक्रम अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है। दोनों परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति और तैयारियों से संबंधित रिपोर्ट पीएमओ को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
गंजारी में 450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब अंतिम चरण में है। 95 फीसदी काम पूरा होने की जानकारी है। फ्लड लाइट लगाने और दर्शक दीर्घा में सीटें लगाने समेत कई प्रमुख काम पूरे किए जा चुके हैं। स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी, जिसे भविष्य में 40 हजार तक बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; साइबर अपराध: डिजिटल अरेस्ट कर 70 लाख ठगे, टेलीकम्युनिकेशन अधिकारी और दिल्ली पुलिस बनकर रचा जाल
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2023 को स्टेडियम का शिलान्यास किया था। दूसरी ओर कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक बनने वाला सार्वजनिक परिवहन रोपवे भी अंतिम चरण में है। 3.75 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट में कैंट, काशी विद्यापीठ और रथयात्रा स्टेशनों का काम लगभग पूरा हो चुका है, जबकि गोदौलिया स्टेशन का निर्माण भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।