फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband found hanging from a noose, wife's body was on the bed

पिता की उजड़ गई दुनिया: फंदे पर जवान बेटे का शव, बेड पर बहू की लाश; चार महीने पहले हुई थी शादी

Fri, 04 Sep 2026 11:04 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 04 Sep 2026 11:04 AM IST
सार

जौनपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां पति फंदे से लटका मिला और पत्नी का बेड पर शव पड़ा था। दोनों की लगभग चार महीने पहले शादी हुई थी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 
 

विज्ञापन
Husband found hanging from a noose, wife's body was on the bed
जौनपुर में मृत नेहा और गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में बृहस्पतिवार को कमरे में दंपती गोविंद और नेहा के शव मिले। पत्नी का शव बेड पर पड़ा था, जबकि पति फंदे से लटका था। बुधवार की रात दोनों में विवाद हुआ था। दोनों की लगभग चार महीने पहले शादी हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उधर, गोविंद के बुजुर्ग पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता के साथ बेटे-बहू रहते थे। ऐसे में दोनों की मौत से उनके बुढ़ापे का सहारा छीन गया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
तिसौली गांव निवासी मिठाईलाल के पुत्र गोविंद (22) की शादी 10 मई को सुल्तानपुर जनपद की नेहा (20) से हुई थी। खुटहन थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बुधवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे गोविंद के पिता ने बाहर से आवाज लगाई लेकिन कमरे से काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर पिता ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर गोविंद का शव फंदे से लटका था, जबकि नेहा का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस ने गोविंद के शव को उतारा। कमरे की तलाशी ली गई लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। वहीं, नेहा के शरीर पर भी चोट के निशान नहीं पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की उजड़ गई दुनिया
तिसौली गांव में बेटे-बहू की मौत ने बूढ़े पिता मिठाईलाल की जिंदगी में ऐसा सन्नाटा भर दिया, जिसे शायद कभी नहीं भरा जा सकेगा। घर में गोविंद, नेहा और 70 वर्षीय मिठाईलाल ही रहते थे। गोविंद की मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। जिस बेटे को बुढ़ापे की लाठी मानकर जिंदगी काटने की उम्मीद थी, वही अब नहीं रहा। पिता का दर्द देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं।  

दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है। -विक्रम लक्ष्मण सिंह, थानाध्यक्ष खुटहन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed