Power Cut in UP: प्लीज काम पर लौटें बिजली कर्मी, वाराणसी में सांसद रवि किशन ने हाथ जोड़ कर की ये अपील
शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बिजली कर्मचारियों से हाथ जोड़कर काम पर वापस आने की बात कही। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सभी चीजों पर नजर बनाए हुए हैं।
विस्तार
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से वाराणसी समेत पूरे यूपी में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बिजली कर्मचारियों से हाथ जोड़कर काम पर वापस आने की बात कही। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सभी चीजों पर नजर बनाए हुए हैं।
उन्होंने हाथ जोड़कर बिजली कर्मचारियों से कहा कि एक सांसद होने के नाते, एक भाई होने के नाते मैं निवेदन करता हूं कहा कि बच्चों का एग्जाम चल रहा है। यह संसेटिव है। उनको कोई तकलीफ न हो। जनता को कोई परेशानी ना हो। सब कुछ नियम से चलने दे। आप अपनी बातों को सरकार से मनवाएं। आपसे मुख्यमंत्री जरूर बात करेंगे। बातचीत से ही कुछ समाधान निकलेगा। आप काम पर वापस आ जाएं और और सब कुछ नियम से चलने दें।
नवरात्रि में रामायण पाठ का फैसला सही
भोजपुरी सुपरस्टार व गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने नवरात्रि में रामायण पाठ कराने के फैसले को लेकर योगी सरकार का किया धन्यवाद किया। कहा कि सरकार के इस फैसले से सभी सनातन धर्मी बेहद खुश हैं। इससे अद्भुत कभी किसी सरकार ने सोचा नहीं था।
यूपी सरकार द्वारा पूजा-पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एक-एक लाख देने की घोषणा सराहनीय और बेहतरीन कार्य है। इससे धार्मिक आस्था बढ़ेगी और माहौल उत्साहजनक रहेगा। रवि किशन ने कहा कि हो सकता है कि सरकार का ये फैसला किसी को अच्छा ना भी लगे।