वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में बिजली कर्मियों के हड़ताल से स्थिति गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार को वाराणसी के महेशपुर, भिटारी, सरस्वतीनगर व पांडेयपुर सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे पेयजल का संकट रहा। पांडेयपुर में बिजली गुल होने से नाराज तमाम लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगाकर नाराजगी जताई। तमाम इलाकों में हैंडपंप से पानी भरकर काम चला गया। लोग साइकिल या फिर वाहनों की मदद से पानी ले जाते देखे गए।
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में पूरी रात बिजली नहीं रही। चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी फॉल्ट व ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इससे औद्योगिक इकाइयों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इस पर आईआईए के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। दूसरी तरफ पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और जिला प्रशासन ने आपूर्ति व्यवस्था को बहाल रखने का प्रयास किया।
2 of 7
एस राजलिंगम ने छावनी स्थित पन्नालाल पार्क उपकेंद्र का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने छावनी स्थित पन्नालाल पार्क उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इसी तरह आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में भी बिजली का संकट बना रहा है। आजमगढ़ में पेयजल का संकट रहा।
3 of 7
बिजली निगम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला
निजीकरण और सेवा शर्तों में कटौती के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। इसका असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति कई-कई घंटे तक बाधित रही।
4 of 7
कंट्रोल रूम में वाराणसी डीएम
- फोटो : अमर उजाला
बिजली कर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। लेकिन, फॉल्ट को दूर करने के उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के कई फीडरों में फॉल्ट को दूर नहीं किया जा सका। जिसका परिणाम है कि लाखों की आबादी बिजली और पानी को तरस गई।
5 of 7
समझौता पूर्ण यज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
आंदोलन के चौथे दिन शुक्रवार को संघर्ष समिति के सदस्यों ने वाराणसी के भिखारीपुर स्थित हनुमान मंदिर में समझौता पूर्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। बिजली अधिकारी, कर्मचारी और संविदा कर्मचारियों ने मिलकर आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्ति यज्ञ किया।