{"_id":"680db4e91d1c11b1270a5c6e","slug":"pahalgam-attack-people-stood-in-ganga-started-shouting-slogans-against-terrorism-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: गंगा में खड़े होकर आतंकवाद के खिलाफ लगे नारे, पहलगाम हमले पर जताया गुस्सा; जुटे काशीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: गंगा में खड़े होकर आतंकवाद के खिलाफ लगे नारे, पहलगाम हमले पर जताया गुस्सा; जुटे काशीवासी
Sun, 27 Apr 2025 10:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:10 AM IST
सार
Pahalgam News: नमामि गंगे गंगा विचार मंच के सदस्यों ने गंगा में सफाई के साथ आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। पहलगाम हमले में मारे गए लोगों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट गई।
विज्ञापन
नमामि गंगे गंगा विचार मंच के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Pahalgam Attack: रविवार को नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर इकाई की ओर से दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। टीम के सदस्यों ने गंगा निर्मलता के उद्देश्य से जनजागरण अभियान चलाया। अभियान के तहत दर्जनों सदस्यों ने गंगा की तलहटी में उतरकर भारी मात्रा में कपड़े, पॉलीथिन, माला-फूल आदि बाहर निकाला।
विज्ञापन
घंटों श्रमदान कर स्नान कर रहे लोगों को भी स्वच्छता बनाएं रखने के लिए प्रेरित किया। श्रमदान के बाद एकत्रित कूड़े के पास हर हर गंगे नमामि गंगे नहीं रुकेंगे, हम स्वच्छ करेंगे... के उद्घोष के साथ स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
इसी क्रम में पहलगाम घटना से मर्माहत लोगों ने गंगातट पर रोष प्रकट किया। काशी में प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर स्नान के दौरान लोगों ने गंगा में खड़े होकर आतंकवाद के जड़मूल से विनाश के लिए एकजुटता दिखाई। भारत माता की जयजयकर के साथ आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शॉर्ट टर्म वीजा पर आए पाक नागरिक को वापस भेजा, LIU ने लिया एक्शन; वाराणसी में बढ़ी सुरक्षा
नमामि गंगे गंगा विचार मंच के स्वच्छता अभियान के बाद श्रद्धालुओं ने टीम सदस्यों के साथ मिलकर आतंकवाद के खात्मे के लिए सरकार के कदम को सराहा। साथ ही कहा कि यथाशीघ्र और भी कड़े कदम उठाएं जाएं।
नेतृत्व कर रहें नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने कहा कि गंगाजल में खड़े होकर पाकिस्तान में सिंधू नदी के जल के प्रवाह को रोकने के लिए सरकार द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत करते हैं। इस दौरान मंच के शिवम अग्रहरि, रेनू जायसवाल, जय विश्वकर्मा, भावना गुप्ता, सपना वर्मा, रीता बजाज, सरिता मेहरोत्रा, रेखा अग्निहोत्री, शौर्य गुप्ता, अविरल अग्रिहोत्री, राजेश कुमार अग्रिहोत्री शामिल थे।