फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   no electricity than no voting

बिजली नहीं तो वोट भी नहीं

Tue, 13 Oct 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 13 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
no electricity than no voting

आजादी के वर्षों बाद भी आराजीलाइन विकास खंड के आपी गांव में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं पहुंच सकी है। हाल यह है कि कई बार ग्रामीणों की मांग के बावजूद यहां अभी तक बिजली लोगों को नसीब नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

करीब 700 ग्रामीण इस गांव में रहते हैं लेकिन उनकी रात लालटेन और ढिबरी के भरोसे ही कटती है। उधर, सोमवार को गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
जल्द बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव स्थित वाराणसी-भदोही मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यदि बिजली नहीं मिलेगी तो हम सभी 29 अक्तूबर को होने वाले पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बिजली सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के लिए कई बार अफसरों से गुहार लगाई गई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
 गांव के आसपास के ग्रामीण बिजली से आनंदित होते हैं जबकि हम सभी को दुधिया रोशनी नसीब नहीं हो रही। चेताया कि अब ऐसा नहीं चलेगा। विरोध का बिगुल फूंकते हुए पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जा रहा है आगे यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 करीब दो घंटे बाद लोग घर लौट गए। इस धर्मेंद्र राजभर, अजय कुमार भारती, बबलू, सुनील, मालती, मुन्नी, चमेला, अमरावती आदि रहीं। वहीं आराजीलाइन के खंड विकास अधिकारी श्रवण राय का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। यदि लोग शिकायती पत्र देते हैं तो बिजली के लिए प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed