फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mission 2022 BJP veterans leaders gather in varanasi today BL Santosh meeting for government and organization amid up election

मिशन 2022: सरकार और संगठन की थाह लेंगे बीएल संतोष, वाराणसी में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,

Wed, 20 Oct 2021 05:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Oct 2021 05:27 PM IST
सार

यूपी चुनाव 2022 के मद्देनजर बुधवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के  दिग्गज जुटेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष काशी क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Mission 2022 BJP veterans leaders gather in varanasi today BL Santosh meeting for  government and organization amid up election
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की सियासी थाह लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष बुधवार को दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी आएंगे। पहले सत्र में बुधवार को काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसमें चुनावी वर्ष में जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपे जाने के साथ ही वे उनके कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। दो दिन के प्रवास में वे बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद कर फीडबैक लेंगे। 
विज्ञापन


पूर्वांचल में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए भाजपा में सरकार और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिन के प्रवास में वाराणसी के हर वर्ग से सीधा संवाद कर फीडबैक लेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री की यह बैठक कई मायनों में खास मानी जा रही है।
विज्ञापन


पीएम मोदी की रैली की तैयारियों की  समीक्षा करेंगे
माना जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा की रणनीति भी तैयार होगी। बीएल संतोष बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे और यहां से पिंडरा विधानसभा के शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे पीएम की 25 अक्तूबर की प्रस्तावित रैली की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पीएम मोदी का वाराणसी आगमन, काशीवासियों को मिलेगी 30 परियोजनाओं की सौगात, आयुष अस्पताल का लोकार्पण टला

ये है पूरा कार्यक्रम

बीएल संतोष बुधवार दोपहर में  रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्र पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी एवं मोर्चो के क्षेत्र अध्यक्ष एवं महामंत्री की बैठक में भाग लेंगे। अपराह्न में काशी क्षेत्र के सभी सांसद (राज्यसभा व लोक सभा) एवं विधायक (एमएलए व एमएलसी) की बैठक लेंगे।

देर शाम वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में शामिल होंगे। देर शाम वे आईटी एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र एवं जिला पदाधिकारीयों की बैठक लेंगे। अगले दिन बृहस्पतिवार को सुबह काशी के धर्माचार्यों के साथ संवाद करेंगे।

इसके बाद पन्ना प्रमुखों की भूमिका की समीक्षा करेंगे। दोपहर में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय जाएंगे। यहां से वे चंदौली जाएंगे और वहां चंदौली जिले की चुनाव संचालन समिति व विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में भाग लेंगे।

संगठन की बैठक में शामिल होंगे कई मंत्री

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की बैठक में बुधवार को कई केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डा. महेंद्र नाथ पांडेय, जिले के प्रभारी व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, सहकारिता विभाग की राज्यमंत्री संगीता बलवंत, ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल सहित अन्य मंत्रिगण का प्रोटोकाल जिला प्रशासन को मिल गया है। 
पढ़ेंः बिजली उत्पादन में नहीं होगी कोयले की कमी, कोल संकट पर कुछ भी बोलने से कोयला मंत्री ने किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed