फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM Modi varanasi visit updates Kashi residents will get gift of 30 projects all hospitals of state will be launched together

पीएम मोदी का वाराणसी आगमन: आयुष अस्पताल का लोकार्पण टला, आज तय होगी परियोजनाओं की फाइनल सूची

Wed, 20 Oct 2021 09:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 20 Oct 2021 09:56 AM IST
सार

दीपावली से ठीक पहले 25 अक्तूबर को वाराणसी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब ढाई घंटे रुकेंगे। वो वाराणसी में रिंग रोड-2 के किनारे मेहंदीगंज के कल्लीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के हाथों काशीवासियों को 30 परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।
 

विज्ञापन
PM Modi varanasi visit updates Kashi residents will get gift of 30 projects all hospitals of state will be launched together
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ ही देश और प्रदेश को भी बड़ी सौगातें देंगे। आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करने के बाद पीएम मोदी वाराणसी 30 परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। पीएम के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की सूची में आयुष अस्पताल सहित एक अन्य परियोजना को बाहर किया गया है।

विज्ञापन


शासन ने वाराणसी के आयुष अस्पताल सहित प्रदेश के सभी 16 अस्पतालों को एक साथ जनता को समर्पित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। अब पीएम के अगले दौरे में इन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसके अलावा प्रदेश की कुछ अन्य परियोजनाओं को भी प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित कराने की योजना है।
विज्ञापन


दीपावली से पहले अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को सौगात देने 25 अक्तूबर को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री काशी से ही कई नई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी वाराणसी में पांच हजार दो करोड़ की 30 परियोजनाओं को लोकार्पित करेंगे। पहले 32 परियोजनाओं की सूची तैयार की गई थी, मगर अब आयुष अस्पताल को इस सूची से हटा दिया गया है। जिला प्रशासन को शासन से मिली सूची में 30 परियोजनाओं को ही सहमति मिली है। इसमें भद्रासी में तैयार आयुष अस्पताल के लोकार्पण को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी में आज भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा, सरकार और संगठन की थाह लेंगे बीएल संतोष

आज तय होगी परियोजनाओं की फाइनल सूची
पीएम के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की सूची तैयार कर ली गई है। शासन स्तर से जुड़ने वाली परियोजनाओं पर मंथन जारी है और माना जा रहा है कि 20 अक्तूबर तक इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। परियोजनाओं की सूची फाइनल होने के बाद पीएम अलग-अलग चरणों में परियोजनाओं की सौगात देंगे। सबसे पहले देश के लिए आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करेंगे और फिर वाराणसी की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की करेंगे शुरूआत

इससे पहले आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ कर पीएम मोदी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के व्यापक अभियान को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा पर्यटन विभाग की कुछ योजनाओं को भी शासन स्तर से लोकार्पण की सूची में जोड़े जाने का प्रस्ताव है।

यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी की पांच हजार दो सौ करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें सबसे खास रिंग रोड-2 के पैकेज-1, कोनिया सलारपुर और कालिका धाम पुल की सौगात होगी, इससे शहर के यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद है।
पढ़ेंः बिजली उत्पादन में नहीं होगी कोयले की कमी, कोल संकट पर कुछ भी बोलने से कोयला मंत्री ने किया इनकार
 

पीएम आगमन से एक घंटे पहले बंद होगा रिंग रोड

25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेहंदीगंज जनसभा स्थल तक पहुंचने से एक घंटे पहले रिंग रोड पर आवागमन बंद कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पीएम आगमन से एक घंटे पहले से लेकर उनके वाराणसी में रहने तक सुरक्षा की दृष्टि से रिंग रोड पर यातायात बंद रहेगा। जनसभा स्थल में आने वालों को 11.30 बजे तक रिंग रोड पर आने की अनुमति होगी। इसके बाद वहां किसी को नहीं आने दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed