{"_id":"6980726714e48bc5f50a1d74","slug":"minister-op-rajbhar-statement-on-shankaracharya-avimukteshwaranand-ugc-and-panchayat-election-in-varanasi-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शंकराचार्य के बयान से नहीं बदल सकता संविधान, मंत्री ओपी राजभर का यूजीसी और पंचायत चुनाव पर बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शंकराचार्य के बयान से नहीं बदल सकता संविधान, मंत्री ओपी राजभर का यूजीसी और पंचायत चुनाव पर बड़ा बयान
Mon, 02 Feb 2026 03:16 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 02 Feb 2026 03:16 PM IST
सार
Varanasi News: कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव की पूरी तैयारी सरकार कर रही है। साथ ही मंत्री ने यूजीसी के नए नियमों से लेकर शंकराचार्य मामले के सवालों पर बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन
वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी दौरे पर पहुंच कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को यूजीसी के नियमों को लेकर कहा कि अगर इस नियमावली में कोई गड़बड़ी है तो सुप्रीम कोर्ट जाएं, जो जाना चाहता है, कोर्ट का दरवाजा सबके लिए खुला है। कहा कि शिक्षा में ओबीसी, एससी, एसटी के साथ पक्षपात होता है। इसकी लड़ाई हम लड़ेंगे।
विज्ञापन
चुनाव की पूरी तैयारी कर रही सरकार
राजभर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कब होगा के सवाल पर कहा कि चुनाव की पूरी तैयारी सरकार कर रही है और मत पत्र छप कर सभी जिले में चल गए हैं। वहीं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर कहा कि देश संविधान से चलता है और उनके बयान से इसे बदला नहीं जा सकता और किसी के कहने से कुछ नहीं होता। गौमाता को राज्यमाता के दर्जा देने के शंकराचार्य के बयान पर कहा कि कैबिनेट में जब आएगा तब देखा जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में कुत्ते का आतंक: एक गांव में 22 लोगों को काटा, चार बच्चों की हालत गंभीर; मचा हड़कंप
विज्ञापन
राजभर समाज को लेकर कही ये बड़ी बात
सुहेलदेव की जयंती पर अनिल राजभर द्वारा ओमप्रकाश के समर्थकों को मंच से बोले जाने पर कहा कि पूरे देश में वोट बेचे जाने का दुकान कहां है, वो बता दें अगर माई के लाल हैं। राजभर समाज का नेता कौन है के सवाल पर कहा कि आज उंगली उठाने वाले लोग पहले लोहा की चोरी करते थे। 23 साल में जो ओमप्रकाश ने कर दिया आज तक किसी ने किया है क्या? जब हमने अपने बाप को बाप कहना शुरू किया तब लोगों का ध्यान गया सुहेलदेव महराज की ओर।
राजभर ने कहा कि सपा पीडीए का नारा लगा रही है, पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। वहीं बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट जिन्होंने इस्तीफा देकर शंकराचार्य से मिलने को लेकर कहा कि ये ड्रामा था और राजनीति है। कहा कि हम राजभर हैं और राजभर सीना ठोक कर बोलता है।
राजभर ने कहा कि सपा पीडीए का नारा लगा रही है, पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। वहीं बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट जिन्होंने इस्तीफा देकर शंकराचार्य से मिलने को लेकर कहा कि ये ड्रामा था और राजनीति है। कहा कि हम राजभर हैं और राजभर सीना ठोक कर बोलता है।