{"_id":"6980448f736bb090da03dc2b","slug":"dog-bit-22-people-and-four-children-in-serious-condition-in-tofapur-at-varanasi-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कुत्ते का आतंक: एक गांव में 22 लोगों को काटा, चार बच्चों की हालत गंभीर; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कुत्ते का आतंक: एक गांव में 22 लोगों को काटा, चार बच्चों की हालत गंभीर; मचा हड़कंप
Mon, 02 Feb 2026 12:00 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:00 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले के तोफापुर गांव में कुत्ते ने 22 लोगों को काट लिया। जिससे चार बच्चों की हालत गंभीर है। वहीं 18 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
कुत्ता
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में चिरईगांव विकास खंड के तोफापुर गांव में रविवार को एक कुत्ते ने 22 लोगों को काट लिया। इसमें चार बच्चों की हालत गंभीर बनी है। इनको कुत्ते ने हाथ, पैर पर काटा है। गंभीर हालत में बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव से दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी 18 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
तोफापुर गांव में रविवार की दोपहर में कुत्ते के काटने की खबर जैसे ही लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया। गांव में जिन लोगों को कुत्ते ने काटा, उसमें से कुछ लोग घर के बाहर बैठे थे, बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से मारकर कुत्ते को गांव से भगा दिया। कुत्ते के काटने के बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चिरईगांव पहुंचाया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; रणनीति: हरिश्चंद्र घाट पर निर्माण की बदलेगी डिजाइन, नहीं छुए जाएंगे देव विग्रह; ये है पूरी योजना
विज्ञापन
पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पीएचसी आने वालों को एआरवी लगाने के साथ ही उपचार किया गया। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल अंकित (12), अर्चना (9), सार्थक (4) और प्रतिमा (10) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिन 18 लोगों को घर भेजा गया है, उनको निर्धारित समय पर फिर एआरवी लगवाने के लिए बुलाया गया है। 18 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।