फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में बारिश: फिर सक्रिय हुआ मानसून, डेढ़ घंटे में 44.5 मिमी बारिश, चार दिनों में अच्छी बारिश का संभावना

Mon, 24 Aug 2026 01:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 01:48 AM IST
सार

काशी में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। ऐसे में रविवार को अच्छी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हुआ। वहीं सोमवार को भी आसमान में बादल छाए हैं। 

विज्ञापन
Varanasi weather rain forecast 44.5 mm of rain at 4 PM temperature dropped by 7 degrees in an hour and half.
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

मानसून काशी में फिर से सक्रिय हो गया है। रविवार को कैंट, लहरतारा, मंडुवाडीह, चौकाघाट, कज्जाकपुरा, पिपलानी कटरा, मैदागिन, महमूरगंज और रोहनिया इलाकों में डेढ़ घंटे में ही 44.5 मिलीमीटर बारिश हो गई। इन इलाकों में सड़कों पर काफी देर तक भारी जलभराव हो गया। 

Varanasi weather rain forecast 44.5 mm of rain at 4 PM temperature dropped by 7 degrees in an hour and half.
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

वहीं भेलूपुर, हरहुआ, गोदौलिया, मैदागिन इलाकों में बारिश हुई लेकिन जलभराव कम रहा। बारिश के ठीक पहले जिले का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था जो कि डेढ़ ही घंटे सात डिग्री नीचे गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

Varanasi weather rain forecast 44.5 mm of rain at 4 PM temperature dropped by 7 degrees in an hour and half.
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

रविवार को शाम करीब पौने चार बजे तक कड़ी धूप निकली थी, इससे उमस काफी बढ़ गई। तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi weather rain forecast 44.5 mm of rain at 4 PM temperature dropped by 7 degrees in an hour and half.
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही और नमी 80 फीसदी पर चली गई। भारी बारिश के चलते मंडुवाडीह में सड़क की पटरी धंस गई।
 
विज्ञापन
Varanasi weather rain forecast 44.5 mm of rain at 4 PM temperature dropped by 7 degrees in an hour and half.
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन से चार दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed