फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Marriage Muhurats are being met 16 days after Devotthan Ekadashi due to due to Venus setting

देवोत्थान एकादशी के बाद इस बार नहीं होंगे मांगलिक कार्य: 16 दिन बाद मिल रहे हैं विवाह के मुहूर्त, ये है कारण

Thu, 27 Oct 2022 09:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 27 Oct 2022 09:52 AM IST
सार

ज्योतिषाचार्य आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि शुक्र विवाह का कारक ग्रह माना जाता है और देवोत्थान एकादशी के बाद भी शुक्र अस्त होने के कारण कोई विवाह व मांगलिक कार्यों का मुहूर्त नहीं मिल रहा है। वहीं इस दौरान सूर्य वृश्चिक राशि में होने से देव के जागृत होने के बाद भी विवाह का मुहूर्त नहीं है।

विज्ञापन
Marriage Muhurats are being met 16 days after Devotthan Ekadashi due to due to Venus setting
देवोत्थान एकादशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवोत्थान एकादशी के बाद भी मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। शुक्र अस्त होने के कारण विवाह व मांगलिक कार्यों का श्रीगणेश 20 नवंबर के बाद ही होगा। देवोत्थान एकादशी चार नवंबर को है जब भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागेंगे और पांच नवंबर को तुलसी विवाह संपन्न होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य और शुक्र की स्थिति सही नहीं होने के कारण विवाह के मुहूर्त नहीं बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि शुक्र विवाह का कारक ग्रह माना जाता है और देवोत्थान एकादशी के बाद भी शुक्र अस्त होने के कारण कोई विवाह व मांगलिक कार्यों का मुहूर्त नहीं मिल रहा है। वहीं इस दौरान सूर्य वृश्चिक राशि में होने से देव के जागृत होने के बाद भी विवाह का मुहूर्त नहीं है। ग्रहों की गणना के अनुसार 20 नवंबर रविवार को शुक्र का उदय होगा। इसके बाद ही वैवाहिक कार्यक्रम एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए शुभ मुहुर्त प्रारंभ होगा। 25 नवंबर से विवाह आरंभ होंगे और अंतिम मुहूर्त 14 दिसंबर तक है। इसके बाद 16 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य के प्रवेश करने पर विवाह पर रोक लग जाएगी।

विज्ञापन

Marriage Muhurats are being met 16 days after Devotthan Ekadashi due to due to Venus setting
देवउठनी एकादशी
विवाह मुहूर्त  नवंबर
21, 24, 25, 26, 27, 28, 29
विवाह मुहूर्त दिसंबर
01, 02, 04, 07, 08, 09,14
----
नामकरण मुहूर्त नवंबर
03, 04, 06, 07, 10, 11, 14, 20, 21, 24, 27, 28, 30

अन्नप्राशन मुहूर्त नवंबर
03, 28, 30
कर्णवेध मुहूर्त नवंबर
06, 11, 13, 14, 20, 21, 24, 28
प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त
03, 04, 13, 14, 18, 23, 24
सर्वार्थ सिद्धि योग
06, 08, 09, 14, 15, 20, 23, 24, 27, 28

अमृत सिद्धि योग
20,  23
वाहन खरीद मुहूर्त दिसंबर
07, 08, 09, 11, 12, 18, 19, 21, 25, 28, 30
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed