{"_id":"5a5cae794f1c1b6c268b4824","slug":"magadh-express-engine-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":" मगध एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगध एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
Updated Mon, 15 Jan 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर ट्रेन से उतरे यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही 12402 डाउन मगध एक्सप्रेस के इंजन में सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल स्थित टूड़ीगंज रेलवे स्टेशन के समीप आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। चालक ने तत्काल इंजन को काटकर ट्रेन से अलग कर दिया।
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ (मुख्य जन सपंर्क अधिकारी) राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला शार्ट सर्किट का प्रतीत हो रहा है। शाम सवा सात बजे डाउन ट्रैक पर परिचालन सामान्य हो सका।
मगध एक्सप्रेस सोमवार की दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर मुगलसराय से इस्लामपुर के लिए रवाना हुई। चालक सीताराम और सहायक चालक हरिशंकर ने बताया कि करीब तीन बजे ट्रेन टूड़ीगंज रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचने ही वाली थी कि इंजन से धुंआ निकलने के साथ आग की लपटें निकलने लगीं। चालक ने तत्काल ट्रेन को रोक दिया। अचानक ट्रेन रुकने से यात्री नीच उतर आए। इंजन का नजारा देखा तो अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
इंजन में आग लगने के बाद डाउन ट्रैक पर परिचालन बाधित हो गया। चालक ने तत्काल इंजन को काटकर ट्रेन से अलग कर दिया। इससे ट्रेन को कोई क्षति नहीं पहुंची और यात्री पूरी तरह सुुरक्षित रहे।
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्टसर्किट होने की जानकारी मिली है। डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन कुछ समय प्रभावित रहा। यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बताया कि मामले की जांच कराए जाने का आदेश अधिकारियों द्वारा दिया गया है।