{"_id":"5a5ca7cc4f1c1b81268b4807","slug":"lucknow-potato-dumping-connection-to-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ 'आलू कांड' का सामने आया बनारस कनेक्शन, रची गई थी बड़ी साजिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ 'आलू कांड' का सामने आया बनारस कनेक्शन, रची गई थी बड़ी साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आरोपी अन्य मित्रों के साथ
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में विधानसभा के सामने आलू फेंकने वालों का वाराणसी कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में तीन लोग इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं, वे वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय के सामने भी आलू फेंकने की योजना बना रहे थे।
सुर्खियों में आने के लिए एक स्थानीय पूर्व मंत्री की अगुआई में ये तीनों लोग इसे यहां आकर अंजाम देना चाहते थे। तीनों की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मंत्री अपने साथी समेत दो दिन पहले मुंबई जा चुके हैं। उनके अन्य समर्थक जांच की आंच से बचने के लिए लखनऊ में अपने आकाओं के यहां शरण लिए हुए हैं।
लखनऊ पुलिस ने आलू फेंकने के मामले का खुलासा करते हुए जिन शिवेंद्र चौहान कुक्कू, जय कुमार तिवारी और कन्नौज जिला पंचायत अध्यक्ष के पति संजू कटियार को आरोपी बनाया है, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान बनारस की जिम्मेदारी सौंपी थी।

40 करोड़ रुपये का मिला था काम
आलू कांड के अारोपी
- फोटो : file photo
अखिलेश ने पत्र जारी कर उन्हें सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों का प्रचार करने को कहा था। अखिलेश के निजी सचिव गजेंद्र यादव के साथ ये लोग सारनाथ स्थित राही पर्यटन गृह में रुके थे। यहां रुककर इन्होंने प्रचार भी किया था। बाद में ये तीनों लोग पिछले महीने भी यहां आए थे।
अब तक की जांच में ही पता चला है कि सपा सरकार में अखिलेश परिवार से नजदीकी के कारण इन नेताओं की कंपनी को वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये का काम मिला था।
इन तीनों में से एक का भाई अभी भी बनारस में है। वहीं, इस बारे में सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव का दावा है कि इन तीनों को विधानसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में प्रचार की जिम्मेदारी नहीं दी गई थी।