{"_id":"6027a1902a0444593d3d72d8","slug":"husband-arrested-and-wife-absconding-both-sold-property-by-fraud-way-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बंटी पकड़ा गया बबली की तलाश, किसी की भी संपत्ति बेच देते थे किसी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बंटी पकड़ा गया बबली की तलाश, किसी की भी संपत्ति बेच देते थे किसी को
Sat, 13 Feb 2021 03:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 13 Feb 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की फिल्म बंटी और बबली की तरह बनारस में भी एक दंपती किसी की भी जमीन या मकान किसी और को खुद का बता कर बेंच देते हैं। दोनों खुद को कुछ इस कदर खरीदार के सामने पेश करते हैं कि वह उनकी बातों पर यकीन कर जाता है।
विज्ञापन
चेतगंज थाने की पुलिस ने गैंग्स्टर एक्ट और धोखाधड़ी के ऐसे ही छह मुकदमों के आरोपी दशाश्वमेध क्षेत्र के गणेश महाल निवासी मनीष पांडेय को गिरफ्तार किया है। मनीष के खिलाफ दर्ज मुकदमों में सह आरोपी उसकी पत्नी सीमा पांडेय की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
चेतगंज थाने की प्रभारी निरीक्षक संध्या सिंह ने बताया कि मनीष और उसकी पत्नी सीमा वर्ष 2019 से लोगों को ठगते चले आ रहे हैं। दोनों किसी की भी जमीन या मकान को अपना बताकर किसी को भी फर्जी कागजात के सहारे बेंच कर तगड़ी रकम ऐंठ लेते हैं।
विज्ञापन
खरीदार जब संपत्ति पर कब्जा करने जाता है तो उसे ठगी का पता लगता है। शनिवार को सूचना मिली की मनीष पहड़िया क्षेत्र में मौजूद है तो दरोगा ओमप्रकाश सिंह और प्रकाश सिंह की टीम के साथ घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मनीष की पत्नी की तलाश में पुलिस की एक टीम गठित की गई है।