फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Head constable testified in Sanvasini case in varanasi

Varanasi News: संवासिनी प्रकरण में हेड कांस्टेबल की हुई गवाही, अब 28 मई को होगी सुनवाई

Tue, 29 Apr 2025 04:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 29 Apr 2025 04:14 PM IST
सार

Varanasi News: संवासिनी प्रकरण में हेड कांस्टेबल की गवाही हुई। अब इस मामले में न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 28 मई की तिथि नियत कर दी।

विज्ञापन
Head constable testified in Sanvasini case in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए यदुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में संवासिनी प्रकरण में कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धरना-प्रदर्शन व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में सोमवार को कैंट थाने के तत्कालीन हेड कांस्टेबल राजकिशोर सिंह की गवाही पूरी हो गई। 

विज्ञापन


न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 28 मई की तिथि नियत कर दी। आरोपी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के मामले में अधिवक्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध पूर्व से ही सुरजेवाला के विरुद्ध कार्यवाहियों पर स्थगन आदेश पारित है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट अपने आदेश में सूचीबद्ध होकर सुनवाई और आदेश विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट अग्रिम विधि कार्यवाही निष्पादित करें। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मातम में बदली खुशियां: घर में बहन की शादी की चल रही थी तैयारी, सड़क हादसे में भाई की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सुरजेवाला के खिलाफ स्थानीय अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित है, सुरजेवाला की तरफ से आरोप से डिस्चार्ज किए जाने का अनुरोध स्थानीय अदालत में किया गया है, जिसके लिए केस डायरी और अन्य अभियोजन प्रपत्र की मांग की गई थी, जो अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed