फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   brides brother died in road accident in mau

मातम में बदली खुशियां: घर में बहन की शादी की चल रही थी तैयारी, सड़क हादसे में भाई की मौत

Tue, 29 Apr 2025 03:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 29 Apr 2025 03:29 PM IST
सार

Mau News: कोपागंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुरा में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके घर में शादी की तैयारी चल रही थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
brides brother died in road accident in mau
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुरा निवासी एक युवक का शव बापू इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे मिला। युवक घर से सोमवार की रात नाराज होकर निकला था। इधर मंगलवार को उसकी बहन की शादी होनी थी, इसको लेकर पूरा परिवार तैयारियों में जुटा था।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मृतक की पहचान कोपागंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुरा निवासी सत्यप्रकाश चौहान (18) पुत्र राम अवतार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सत्यप्रकाश की बहन की शादी होनी थी, बरात की तैयारियों को लेकर पूरा परिवार जुटा था। इस बीच किसी बात को लेकर युवक नाराज होकर घर से निकल गया। परिवार के सदस्यों ने समझा कि नाराज युवक का गुस्सा शांत होने पर वह थोड़ी देर बाद घर लौट आएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mau News: अस्पताल में 14 दिन तक लड़ता रहा जिंदगी की जंग, सड़क हादसे में घायल शख्स की हुई मौत 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार की भोर में बापू इंटर कॉलेज के पास टहलने निकले कुछ लोगों ने सत्यप्रकाश को सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा। इसकी पुलिस को सूचना दी। आनन फानन पहुंचे परिजनों ने उसे कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों और छह बहनों में सबसे छोटा था, वह इस साल इंटरमीडिएट पास किया था।

समय से मिलता उपचार तो बच सकती थी जान

सत्यप्रकाश देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सिर के बल सड़क किनारे आ गिरा। घटना के बाद सड़क किनारे काफी देर तक पड़ा रहे, जिससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों की नजर उस पर नहीं पड़ी। गंभीर चोट लगने के चलते वह बेहोश हो गया था, जिससे वह मदद के लिए किसी से गुहार तक नहीं लगा सका। कई घंटे तक उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई।
 

एक युवक के अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की सूचना है, लेकिन इसको लेकर अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
-विजयप्रकाश मौर्य, कोपागंज थाना प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed