फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gayatri Mantra will write thousands times in golden letters

सुनहरे अक्षरों में लिखेंगे करोड़ों 'ऊं भुर्भुव: स्व:' गायत्री मंत्र, बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Sun, 04 Apr 2021 05:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Apr 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Mantra will write thousands times in golden letters
gayatri mantra

ऊं भुर्भुव: स्व: तत्स वितुर्वरेण्यं भर्गों देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात। गायत्री महामंत्र को सूर्य उपासना का सबसे सरल और फलदायी मंत्र माना गया है। इस महामंत्र का लेखन साधक को जप से कई गुना अधिक लाभ पहुंचाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गायत्री साधकों ने करोड़ों की संख्या में गायत्री मंत्र लिखने का विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


शांतिकुंज हरिद्वार के स्वर्ण जयंती वर्ष और महाकुंभ के दौरान गायत्री परिवार की ओर से विश्व कीर्तिमान रचने की तैयारी है। अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से पांच अप्रैल से 27 अप्रैल तक अभियान चलाकर गायत्री साधकों से सुनहरे अक्षरों से गायत्री मंत्र लिखवाया जाएगा। इसमें ऑनलाइन पंजीकरण के बाद गायत्री साधक और सनातन धर्मी महामंत्र का लेखन कर सकेंगे। साधकों को रोजाना सुनहरी स्याही से गायत्री मंत्र लिखना होगा।
विज्ञापन


अभी तक पांच हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी गंगाधर उपाध्याय ने बताया कि गायत्री लेखन साधना के लिए काशी से 51 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेखन साधना की पुस्तिका को कोरियर द्वारा शांतिकुंज अथवा जिलास्तरीय गायत्री कार्यालय में भी जमा कराया जा सकता है। मंत्र लेखन के लिए लेखन पुस्तिका का प्रारूप गायत्री परिवार की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। गायत्री महामंत्रल लेखन के लिए सामान्य खाली नोटबुक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 सौ मंत्रों का है लक्ष्य
गायत्री लेखन साधना में कोई भी सनातनधर्मी अपना योगदान कर सकता है। गायत्री लेखन साधना में प्रत्येक साधक के लिए न्यूनतम 24 सौ गायत्री मंत्र लेखन करने का लक्ष्य रखा गया है। पांच अप्रैल के बाद शामिल होने वाले साधकों के लिए न्यूनतम एक हजार गायत्री महामंत्र लेखन का लक्ष्य है।

गायत्री मंत्र का अर्थ
भगवान सूर्य की स्तुति में गाए जाने वाले इस मंत्र का अर्थ है, उस प्राण स्वरूप, दु:खनाशक, सुख स्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देव स्वरूप परमात्मा को हम अन्त:करण में धारण करें। परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करें।

मंत्र के प्रत्येक शब्द की व्याख्या
गायत्री मंत्र के पहले नौ शब्द प्रभु के गुणों की व्याख्या करते हैं
ऊं-  प्रणव
भूर - मनुष्य को प्राण प्रदाण करने वाला
भुव: - दुख़ों का नाश करने वाला
स्व: - सुख़ प्रदाण करने वाला
तत - वह
सवितुर - सूर्य की भांति उज्ज्वल
वरेण्यं- सबसे उत्तम
भर्गो - कर्मों का उद्धार करने वाला
देवस्य - प्रभु
धीमहि - आत्म चिंतन के योग्य ध्यान
धियो - बुद्धिए
यो - जो
न: - हमारी
प्रचोदयात् - हमें शक्ति दें 

कब करें गायत्री मंत्र का जाप
यूं तो इस बेहद सरल मंत्र को कभी भी पढ़ा जा सकता है लेकिन शास्त्रों के अनुसार इसका दिन में तीन बार जप करना चाहिए।
- प्रात:काल सूर्योदय से पहले और सूर्योदय के पश्चात तक
- दोबारा दोपहर में
- फिर शाम को सूर्यास्त के कुछ देर पहले जप शुरू करना चाहिए

गायत्री मंत्र के फायदे
हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र को विशेष मान्यता प्राप्त है। कई शोधों से यह भी प्रमाणित हुआ है कि गायत्री मंत्र के जाप से कई फायदे हैं, जैसे मानसिक शांति, चेहरे पर चमक, खुशी की प्राप्ति, गुस्सा कम आना है और बुद्धि तेज होना। गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का संचार होता है। शरीर निरोग बनता है और इंसान को यश, प्रसिद्धि और धन की प्राप्ति भी होती है।

बना चुके हैं विश्व रिकॉर्ड
इसके पूर्व गुजरात के मंगलदास ईश्वरदास कडिया ने 2019 में गायत्री मंत्र लेखन अभियान में विश्व रिकॉर्ड बनाया था। मंगलदास ने 2013 से 2019 के बीच सात लाख बहत्तर हजार आठ मंत्रों का लेखन किया। उन्होंने 322 पुस्तिकाओं का अनवरत लेखन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed