{"_id":"640404294aff9f44a7010ec7","slug":"flight-tickets-air-ticket-prices-skyrocketed-on-holi-price-reached-20-27-thousand-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flight tickets price hike: होली पर आसमान छूते हवाई टिकट के दाम, 20-27 हजार पहुंची कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flight tickets price hike: होली पर आसमान छूते हवाई टिकट के दाम, 20-27 हजार पहुंची कीमत
Sun, 05 Mar 2023 08:25 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 05 Mar 2023 08:25 AM IST
सार
ट्रेनों में सीटें नहीं मिलने से लोग विमानों का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में विमानों के किराये में भी उछाल है। त्योहारी सीजन में मुंबई और दिल्ली से लौटने वालों की संख्या ज्यादा है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा के अनुसार रविवार को दिल्ली से वाराणसी लौटने का कम से कम किराया 15 से 20 हजार रुपये है।
विज्ञापन
हवाई यात्रा
- फोटो : PTI
विस्तार
होली पर घर लौटने वालों की भीड़ के बीच ट्रेनों और विमानों में सीटें फुल हो गई हैं। इससे विमानों का किराया 60 से 70 फीसदी तक बढ़ गया है। अब दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता आदि शहरों से घर लौटने वालों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
अब ट्रेनों में सीटें नहीं मिलने से लोग विमानों का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में विमानों के किराये में भी उछाल है। त्योहारी सीजन में मुंबई और दिल्ली से लौटने वालों की संख्या ज्यादा है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा के अनुसार रविवार को दिल्ली से वाराणसी लौटने का कम से कम किराया 15 से 20 हजार रुपये है। वहीं मुंबई से वाराणसी आने के लिए रविवार को 15 से 27 हजार रुपये तक का भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन
शहर आम दिनों में किराया होली के आसपास किराया
मुंबई 6-7 15-30
दिल्ली 4-5 15-20
बंगलूरू 8-9 18-25
अहमदाबाद 5-6 15-20
कोलकाता 7-8 15-20