फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five trucks collide in dense fog three injured causing massive traffic jam on Ring Road in varanasi

वाराणसी में कोहरे का कहर: पांच ट्रक आपस में टकराए, चालक व परिचालक घायल; रिंग रोड पर लगा रहा भीषण जाम

Thu, 08 Jan 2026 01:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 Jan 2026 01:20 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में घने कोहरे का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को दोपहर तक कोहरा छाया रहा। यही वजह है कि घने कोहरे में पांच ट्रकों की आपस में टक्कर हुई, जिसमें चालक व परिचालक घायल हो गए। इसके अलावा दुर्घटना के बाद रिंग रोड पर घंटों भीषण जाम की स्थिति रही। 

विज्ञापन
Five trucks collide in dense fog three injured causing massive traffic jam on Ring Road in varanasi
दुर्घटना के बाद खड़े क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रिंग रोड लोहता के खेवशीपुर क्षेत्र में घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार तड़के बड़ा हादसा हुआ। कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम होने पर एक के बाद एक पांच ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में तीन ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। 

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद रिंग रोड पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई, जिससे राजातालाब क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Vijay Singh Gond Death: सपा विधायक व कद्दावर नेता विजय सिंह गोंड का निधन, लखनऊ में लंबे समय से चल रहा था इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया, जिससे यातायात बहाल हो सका। उधर, प्रशासन ने घने कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed