फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight fires in city on Diwali bike showrooms shops and houses burned causing loss of millions in varanasi

वाराणसी: दिवाली पर शहर में आठ जगह लगी आग, बाइक शोरूम, दुकान और घर जलने से लाखों का नुकसान

Sun, 15 Nov 2020 10:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 15 Nov 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Eight fires in city on Diwali bike showrooms shops and houses burned causing loss of millions in varanasi
demo pic

दिवाली की रात वाराणसी में आठ अलग-अलग जगह आग लगी। अग्निशमन विभाग के अनुसार आग लगने का कारण आतिशबाजी और शॉर्ट सर्किट थी। इसके चलते लाखों का नुकसान हुआ और रात भर दमकल कर्मी इधर से उधर भागते रहे।

विज्ञापन

आतिशबाजी के कारण शनिवार की रात सांस्कृतिक संकुल स्थित एनडीआरफ कैंप के किचन में लगे टिनशेड के ऊपर मैट में आग लग गई। कंट्रोल रूम में सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ के जवानों ने आग पर काबू पाया। इसी तरह से देर रात खोजवां सरायनंदन स्थित एक जनरल स्टोर में आग लग गई। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन



कोतवाली थाना अंतर्गत सिद्धमाता गली में घरेलू गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लगने के कारण एक दंपती बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए परिजन और इलाके के लोग मलदहिया स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मिर्जामुराद थाना अंतर्गत गौर गांव निवासी मनीष चौबे का हीरो कंपनी की बाइक का शोरूम कछवा रोड बाजार में है। शाम के समय दिवाली की पूजा के बाद शोरूम बंद कर मालिक और कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए। इसके थोड़ी ही देर बाद शोरूम से धुआं निकलने लगा तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बाजार के लोगों ने दमकल विभाग और शोरूम मालिक को घटना की सूचना दी। इसके साथ ही बाजारवासियों ने आग बुझाना शुरू किया। आग पर काबू पाए जाने तक शोरूम के भूतल में रखी मोटरसाइकिलें लपटों से घिर गई थी। आग बुझाने के साथ ही प्रथम तल में खड़ी मोटरसाइकिलों को बाहर निकाला गया। तकरीबन सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

चौबेपुर में साइकिल की दुकान-मकान में आग लगी
चौबेपुर बाजार में रामलीला मैदान के सामने लल्लन प्रसाद गुप्ता का दो मंजिला मकान है। भूतल पर साइकिल की दुकान और गोदाम है। प्रथम तल पर परिवार रहता है। शनिवार रात 8:50 बजे के लगभग अचानक साइकिल की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते मकान का प्रथम तल भी आग की लपटों से घिर गया। बाजार के लोग शोर मचाते हुए पानी लेकर दौड़े।

इसके साथ ही उगापुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली की सप्लाई बंद कराई गई। चौबेपुर थाने की पुलिस और बाजार के लोगों के सहयोग से लल्लन के घर के लोगों को बाहर निकाला गया। तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना देने के आधा घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। लल्लन ने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

मिर्जामुराद में दूध व्यवसायी की बाइक जलकर राख हुई
मिर्जामुराद बाजार में शनिवार की रात दूध व्यवसायी गौर निवासी बाबूलाल बिंद की बाइक में अचानक आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक उसका काफी हिस्सा जल गया था। बाबूलाल ने बताया कि रोज की भांति वह अपनी बाइक नियत स्थान पर खड़ी करके दीपावली के दिन अपना कामकाज देख रहे थे। इसी बीच लोगों ने सूचना दी कि आपका बाइक जल रही है। आरोप है कि शरारती तत्वों ने बाइक में आग लगाई है। भुक्तभोगी ने मिर्जामुराद थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

मलदहिया में ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगी
नरिया निवासी नीरज रूंगटा की मलदहिया स्थित जयसिंह मार्केट में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। नीरज दुकान में दीपावली की पूजा करके घर चले गए थे। इसी बीच बिल्डिंग में पान की दुकान संचालित करने वाले गणेश चौरसिया ने देखा कि नीरज की दुकान से धुआं उठ रहा था। गणेश ने तत्काल दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देर रात किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया गया।

नदेसर में मकान-गोदाम में लगी आग सात घंटे में बुझी
नदेसर क्षेत्र में जफर अहमद शाहिद और जफर अहमद साजिद का मकान है। मकान में राकेश जायसवाल का मोटर पार्ट्स का गोदाम है। शानिवार की रात दो बजे के लगभग शॉर्ट सर्किट से मोटर पार्ट्स के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम और मकान को आग की लपटों ने घेर लिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर मकान से लोग बाहर निकले। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह और नदेसर चौकी के कार्यवाहक प्रभारी अशोक यादव दमकलकर्मियों के साथ रविवार की सुबह नौ बजे तक आग बुझाने में जुटे हुए थे। बताया जा रहा है कि गोदाम और घर में आग लगने से 30 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed