{"_id":"589871034f1c1b8a5237872f","slug":"land-slide-in-ballia-two-girls-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में मिट्टी खुदाई करते वक्त धंसा ढूहा, दो किशोरियों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्र में मिट्टी खुदाई करते वक्त धंसा ढूहा, दो किशोरियों की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
Updated Mon, 06 Feb 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
घर की पुताई के लिए गई थीं मिट्टी खुदाई करने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास मिट्टी खुदाई करते समय ढूहा धंस गया। घटना में मिट्टी के नीचे दबकर दो किशोरियों की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां पर मौजूद लोगों ने मलबे में दबी लड़कियों-महिलाओं को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के सिदहवा से सोमवार सुबह एक वाहन किराए पर लेकर 10-12 महिलाएं, लड़कियां और बच्चे घर की पुताई के लिए मिट्टी खुदाई करने झिंगुरदा हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। उनमें से सुमन(15),मंजू (13),सोनी (31) और मुकुली देवी (55) कुदाल लेकर ढूहे के अंदर मिट्टी खुदाई में लग गई। शेष लोग बोरे में मिट्टी भरने में लग गए।
डेढ़ बजे के करीब अचानक मिट्टी का ढूहा धसक गया और चारों उसी में दब गईं। यह देख मंदिर में मौजूद लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मलबा हटाने में लग गए।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक सुमन और मंजू की मौत हो चुकी है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले गई।
वहीं मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बाबत जरूरी जानकारी हासिल करने के बाद परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। उनके पहुंचने के बाद शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया। बता दें कि इस क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।