फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anti Corruption team arrested district jail head warden in bribe ghazipur

एक बार फिर सुर्खियों में गाजीपुर जेल, रंगे हाथों घूस लेते पकड़ा जिला कारागार का हेड वार्डन

Thu, 20 Jun 2019 09:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 20 Jun 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Anti Corruption team arrested district jail head warden in bribe ghazipur
घूस

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला कारागार एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार एंटी करप्शन टीम ने जिला कारागार में तैनात हेड वॉर्डन को 10,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया है, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के पास से दस हजार रुपये भी बरामद किए हैं। जिला कारागार गाजीपुर में तैनात जेल वार्डन जैनेंद्र पांडे ने पिछले दिनों अवकाश लिया था। बावजूद उनके वेतन से अवकाश देने की धनराशि काट दी गई, लेकिन विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद वेतन से कटी हुई धनराशि जारी कर दी गई।
विज्ञापन


इस संबंध में जैनेद्र पांडे में हेड वार्डन श्याम नारायण को प्रार्थना पत्र देते हुए वेतन जारी करने की मांग की। जेल वार्डन श्याम नारायण ने इसके लिए ज्ञानेंद्र पांडे से दस हजार की रिश्वत मांगी। ज्ञानेंद्र ने रिश्वत देने से इंकार किया तो श्याम नारायण ने वेतन से कटी धनराशि जारी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानेंद्र ने इसकी जानकारी भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम को दी। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को शिकायतकर्ता ज्ञानेंद्र पांडे को दस हजार रुपये लेकर श्याम नारायण के पास भेजा।

रेलवे स्टेशन के सामने की रोड पर स्थित एक दुकान पर पैसा देने के बाद एंटी करप्शन की टीम ने मौके पर जाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान चिह्नित किए गए दस हजार रुपये श्याम नारायण के पास से बरामद किए गए।

एंटी करप्शन की टीम ने मामले की जानकारी अफसरों को भी दी और सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

कैदियों का वीडियो हुआ था वायरल :
हाल ही में कुछ दिनों पहले गाजीपुर जिला कारागार से कैदियों का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा था कि कैदी जेल में बड़े आराम से घूम रहे थे, मेस और बैरक के पास कैदी फोन पर भी बातें कर रहे थे। इतना ही नहीं कैदी बाहर से मंगाए गए खाना की दावत ले रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया है और कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed