फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress protest increasing cases of dengue in Varanasi said yogi government is hiding real figures

Congress: वाराणसी में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- आंकड़े छिपा रही सरकार

Wed, 09 Nov 2022 02:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Nov 2022 02:30 PM IST
सार

वाराणसी जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने प्रदर्शन किया। सीएमओ कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने कहा कि सरकार डेंगू के आंकड़े छिपा रही है। 

विज्ञापन
Congress protest increasing cases of dengue in Varanasi said yogi government is hiding real figures
वाराणसी में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने कहा कि डेंगू के बढ़ते प्रभाव पर सरकार की कोई तैयारी नहीं है। 

विज्ञापन


घेराव- प्रदर्शन का नेतृत्व व अध्यक्षता प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने किया। अजय राय ने कहा कि पूरे प्रदेश में ना अस्पताल में पर्याप्त बेड हैं न ही पर्याप्त उपचार हो रहा है। प्रत्येक जिलों में आकड़ों को छिपाया जा रहा है। पूरे राज्य में डेंगू बुखार की दहशत है। अब तो हाईकोर्ट ने भी डेंगू के इलाज में हो रही लापरवाही पर चिंता जताई है।
विज्ञापन


प्राईवेट अस्पतालों में इलाज-दवा के नाम पर लूट मची है। लेकिन कहीं कोई सुनवाई या कार्यवाही नहीं हो रही है। सच तो यह है की उत्तर प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है। कहा कि बाबतपुर एयरपोर्ट के एटीसी कर्मी की रविवार को डेंगू से मौत हो गई है। इसे सरकारी आंकड़े के अनुसार जिले में डेंगू से पहली मौत माना जा रहा है। लेकिन सच यह है की मौतें प्रतिदिन हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress protest increasing cases of dengue in Varanasi said yogi government is hiding real figures
वाराणसी में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

सरकारी आकड़ों से उन्हें बाहर रखा जा रहा है। अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो पूरे पूर्वांचल में जनांदोलन होगा। घेरान-प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,  प्रजानाथ शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed