फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi to launch School Chalo Abhiyan from Kashi live broadcasts in all districts

UP News: शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में बोले सीएम योगी

Sat, 04 Apr 2026 03:30 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 04 Apr 2026 03:30 AM IST
सार

Varanasi News: स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करने सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है। 

विज्ञापन
CM Yogi to launch School Chalo Abhiyan from Kashi live broadcasts in all districts
काशी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है। इस माध्यम को सफल बनाने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है, वे यदि परिश्रम करें अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तो सफलता निश्चित मिलेगा। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षकों ने मेहनत किया और ऑपरेशन कायाकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हर घर से सभी बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने का काम किया। ये बातें शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को काशी पहुंचे। शनिवार की सुबह शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचे। यहां से पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने जिले के पांच निपुण विद्यालय, पांच निपुण बच्चे व पांच नव प्रवेशी बच्चों को सम्मानित किया। परिसर में शिक्षा से जुड़े 12 स्टॉल लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री इन स्टॉलों का अवलोकन भी किए। शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में अतिथियों का स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का भाषण व सम्मान कार्यक्रम से किया गया।  
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री समेत कई अधिकारियों ने लिया हिस्सा
कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे। इनके साथ बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, डीजी मोनिका रानी, संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed