फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandan Kumar elected President and Ashish Kumar as General Secretary

चंदन कुमार अध्यक्ष और आशीष कुमार महामंत्री चुने गए

Sun, 15 May 2022 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chandan Kumar elected President and Ashish Kumar as General Secretary
फोटो--------
विज्ञापन

चंदन कुमार अध्यक्ष और आशीष कुमार महामंत्री चुने गए
राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
आराजी लाइन। भैरो तालाब स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव शनिवार को हुआ। इसमें छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर चंदन कुमार चुने गए। चंदन को 680 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमितांशु सिंह को 545 मत प्राप्त हुए।

महामंत्री पद पर आशीष कुमार पटेल 502 मत पाकर विजई घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार 947 मत पाकर चुनाव जीते। जबकि पुस्तकालय मंत्री पद पर अवधेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। चुनाव में 1341 छात्रों ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि महाविद्यालय में कुल 2562 छात्र पंजीकृत हैं। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य आशुतोष कुमार ने शपथ दिलाई। चुनाव अधिकारी डॉ. सुशील कुमार दुबे की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इस इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा, राकेश पाठक, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. सुप्रिया राय, डा. अविनाश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed