फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE National Girls Football Competition

एसएनपी स्कूल, हिसार का खिताब पर कब्जा

Mon, 19 Dec 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 19 Dec 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
CBSE National Girls Football Competition
फुटबॉल स्टेडियम - फोटो : demo pic
एसओएस हरमन माइनर स्कूल, चौबेपुर में चल रहे सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला गया। कड़े मुकाबले में शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, हिसार ने पीएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल, चेन्नई को हराया। मैच पहले बराबरी पर छूटा। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में हिसार की टीम 4-2 से विजयी हुई। हिसार की ओर से सुमन, रिया, रुचिका और सक्षम ने गोल दागे। विपक्षी टीम से आर अदिति और एम दिप्ति ने गोल किया।
विज्ञापन


इससे पहले सेमीफाइनल में पीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई ने आर अदिति के दो, एलकिया अनंतकृष्णनन और धृति भट के एक एक गोल की मदद से मॉडर्न स्कूल बाराखंभा न्यू दिल्ली को 4-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मे शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, हिसार ने सुमन के चार और रिया के दो गोल से मॉडर्न स्कूल वसंत विहार, न्यू दिल्ली को 6-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


समापन समारोह में प्रधानाचार्य पॉल पी वी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन अरुण कुमार मिश्रा ने किया। इस मौके पर खेल अध्यापक कृष्ण कुमार, आनंद शंकर पाठक, प्रियंका शर्मा के अलावा रवि सिंह, अमित सिंह, नितिन शिवलिंगम, डीके सिंह, आरपी पांडेय, अनूप तिवारी, राकेश सिंह, उमेश यादव, रतन बहादुर थापा, रत्नेश दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed