फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big relief for varanasi villagers mobile van started

ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के लिए राहत भरी खबर, अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा शहर

Tue, 16 Jan 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 16 Jan 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Big relief for varanasi villagers mobile van started
अस्पताल की मोबाइल वैन - फोटो : अमर उजाला
बनारस के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। गांव क्षेत्र में रहने वालों की सुविधा को देखते हुए डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने इस योजना का शुभारंभ किया है। अब ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल के भागदौड़ से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


अब उनके गांवों में अब राजा बलदेव दास बिड़ला अस्पताल की मोबाइल वैन घूमते नजर आएगी। इसके तहत जहां सामान्य बीमारियों के मरीजों का तत्काल इलाज होगा वहीं गंभीर बीमारियों का जरूरत पड़ने पर अस्पताल लाकर बेहतर इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने सचल मोबाइल अस्पताल का शुभारंभ किया। मच्छोदरी स्थित बिड़ला अस्पताल में उदघाटन के बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस रुपये में ले सकेंगे सुविधाओं का लाभ 

Big relief for varanasi villagers mobile van started
सचल मोबाइल अस्पताल का उद्धघाटन करते जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने अस्पताल प्रबंधन की मांग पर यहां जल्द ही जननी सुरक्षा योजना, हर दिन टीकाकरण किए जाने जैसी नई सुविधाओं के भी शुरू कराने की घोषणा की।

सचिव दीनानाथ झुनझुनवाला ने अस्पताल की सेवाओं के बारे में बताया कि यहां पंचकर्म, एलोपैथ, होम्योपैथ, आयुर्वेद, योगाभ्यास सहित कुल छह विधियों में उपचार की सुविधा है।

बताया कि महज दस रुपये पंजीकरण शुल्क पर लोग परामर्श, दवा आदि सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। बताया कि दूर दराज बैठे लोगों को डोर टू डोर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना ही इसका उद्देश्य है। एक दिन जिस गांव में वैन जाएगी अगले सप्ताह फिर वहां जाकर मानीटरिंग करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed