फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 3000 registrations for 1500 PG seats seats remain vacant then another spot round will conducted

BHU: पीजी की 1500 सीटों के लिए 3000 पंजीकरण, सीटें खाली रहीं तो चलाया जाएगा एक और स्पॉट राउंड

Mon, 05 Aug 2024 07:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 07:18 PM IST
सार

Varanasi News: केंद्रीय प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि स्पॉट राउंड की फीस भुगतान की प्रक्रिया रविवार को पूरी हो जाएगी। इसके बाद सीटों आकलन कर जरूरत के मुताबिक स्पॉट एडमिशन के लिए दूसरे चरण का पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
BHU 3000 registrations for 1500 PG seats seats remain vacant then another spot round will conducted
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रहे स्पॉट राउंड में पीजी की रिक्त 1500 सीटों के लिए 3000 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करा लिया है। 

विज्ञापन


बीएचयू के किसी पाठ्यक्रम में दाखिला ले चुके छात्र-छात्राओं को दोबारा पंजीकरण कराने का मौका न मिलने के कारण विश्वविद्यालय को इस बार खाली सीटें भर जाने का अनुमान है। मगर, इसके बाद भी सीटें न भरीं तो स्पाॅट राउंड का दूसरा चरण चलाया जाएगा।
विज्ञापन


बीएचयू और उससे संबद्ध महाविद्यालयों वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा, डीएवी पीजी कॉलेज और आर्य महिला पीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर की 8500 सीटों पर दाखिले के लिए 11 जून से सीट आवंटन और प्रवेश चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच राउंड के सीट आवंटन के बाद भी लगभग 1500 सीटें खाली रह गई हैं। इनमें अधिकतर सीटें कॉलेजों की खाली हैं। खाली सीटों पर प्रवेश के लिए एक अगस्त से स्पॉट राउंड के तहत पंजीकरण शुरू किया गया।

बीएचयू ने गैरजरूरी भीड़ कम करने के लिए स्पॉट राउंड में ऐसे छात्र-छात्राओं के पंजीकरण पर रोक लगा दी, जिन्होंने विश्वविद्यालय के किसी पाठ्यक्रम में दाखिला ले लिया है। 


वहीं, अगर कोई छात्र या छात्रा स्पॉट राउंड के तहत दाखिला लेना चाहता है तो उसे पहले लिए गए अपने एडमिशन को कैंसिल कराना होगा। दरअसल पिछले चरणों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने दाखिला लेने के बाद मनपसंद प्रोफेशनल कोर्स में मौका मिलने पर पीजी के नियमित कोर्स की सीटें छोड़ दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed