{"_id":"573e1fae4f1c1b5758ac791f","slug":"baba-hardev-sword-to-meet-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"असि के लिए पीएम से मिलेंगे बाबा हरदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असि के लिए पीएम से मिलेंगे बाबा हरदेव
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 20 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक बाबा हरदेव सिंह ने गुरुवार को कहा कि असि को दोबारा नदी के रूप में पुनर्जीवित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम प्रशासन से बात चल रही है, ताकि नदी का पुनरुद्धार कराया जा सके। कहा कि असि के उद्धार के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
गिरजाघर स्थित एक रेस्टूरेंट में स्वच्छ भारत अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा के लिए पत्रकारों से बातचीत के दौरान बाबा हरदेव ने असि नदी के उद्धार पर विस्तार से रोशनी डाली। बताया कि जब 1999 में नगर आयुक्त के रूप में असि नदी को कब्जा मुक्त कराने के लिए कदम उठाया तभी मेरा तबादला हो गया था।
असि का उद्धार पुराना सपना है। कहा कि इसके लिए नगर आयुक्त हरि प्रताप शाही से भी वार्ता हुई है। नगर आयुक्त को सलाह दी है कि असि की तलहटी को कब्जा मुक्त कराते हुए उसे नदी का स्वरूप देने का प्रयास करें। बताया कि इस पर नगर आयुक्त ने सहमति जताई है। कहा कि असि सिर्फ नदी नहीं, वाराणसी का अस्तित्व भी है।
विज्ञापन
इसके कायाकल्प के लिए पीएम से मिलकर कारगर योजना बनवाने के लिए पहल करूंगा। मसले पर काम कर रहे जन संगठनों की मदद से तहसील के राजस्व रिकार्ड से पुराने नक्शे और खतौनियों को भी निकाला जा रहा है, ताकि नदी की वास्तविक तलहटी और उसके किनारों की पहचान की जा सके।ि नदी की वास्तविक तलहटी और उस