फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayushman patients will also be able to receive treatment at Seva Sadan Hospital

Varanasi News: सेवा सदन अस्पताल में आयुष्मान के मरीजों का भी हो सकेगा इलाज

Tue, 16 Jun 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ayushman patients will also be able to receive treatment at Seva Sadan Hospital
हिंदू सेवा सदन अस्पताल बांसफाटक में आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी मरीजों का इलाज हो सकेगा। सोमवार को सीएमओ कार्यालय में अस्पताल के पदाधिकारियों ने सीएमओ से मुलाकात की। अस्पताल के सचिव राजेंद्र मोहन साह और कार्यकारिणी सदस्य अनिल सर्राफ ने डॉ. मुकेश कुमार का अभिनंदन किया। सीएमओ ने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। सचिव राजेंद्र मोहन साह ने उन्हें बताया कि चिकित्सालय में मात्र 700 रुपये में डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। साथ ही टीबी (क्षय रोग), होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक की मुख्य दवाएं मरीजों को पूरी तरह निशुल्क वितरित की जाती हैं। सचिव ने बताया कि चिकित्सालय में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के इलाज के लिए आयुष्मान पोर्टल पर आवेदन किया गया है। इस पर सीएमओ ने आश्वासन दिया कि चिकित्सालय को जल्द से जल्द यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed