फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit Shah will come to know the political pulse of Purvanchal will decide the future of the MLAs

यूपी चुनाव 2022: वाराणसी आ रहे अमित शाह, बैठक में तय करेंगे पूर्वांचल के विधायकों का भविष्य

Thu, 04 Nov 2021 12:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Nov 2021 12:28 PM IST
सार

पूर्वांचल के सियासी मिजाज को भांपने  के लिए गृहमंत्री अमित शाह 12 नवंबर को वाराणसी आएंगे। गृहमंत्री के काशी प्रवास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पूरे समय मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Amit Shah will come to know the political pulse of Purvanchal will decide the future of the MLAs
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी प्रबंधन में महारथ गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी में तीन घंटे की बैठक में काशी क्षेत्र के विधायकों का भविष्य तय करेंगे। 12 नवंबर को उनके वाराणसी आगमन से पहले भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी टीम के साथ यहां पहुंच जाएंगे। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर दोपहर 12 बजे से मैराथन बैठक होगी।

विज्ञापन


पूर्वांचल की सियासी नब्ज भांपने 12 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह अपराह्न में वाराणसी पहुंचेंगे। यहां चुनावी प्रबंधन टीम की बैठक में वे शामिल होंगे और करीब तीन घंटे तक मंथन करेंगे। माना जा रहा है कि खराब प्रदर्शन वाले विधायक और प्रत्याशियों पर भी इस बैठक में चर्चा होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्वांचल में केंद्र और राज्य सरकारों के कामकाज के आधार पर पदाधिकारियों को टिप्स भी दिए जाएंगे। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया के कुछ सक्रिय वालंटियर्स को भी अमित शाह चुनावी प्रबंधन का कौशल सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः कनाडा से आ रही मूर्ति: मां अन्नपूर्णा के स्वागत के लिए सजेगा बाबा का धाम, 15 को सीएम योगी करेंगे प्राणप्रतिष्ठा

प्रदेश सरकार के मंत्रियों की भी लेंगे क्लास

इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्रियों की भी बैठक लेंगे। यहां बता दें कि अमित शाह 12 नवंबर को पार्टी की अलग-अलग कई बैठकों को संबोधित करेंगे। 13 नवंबर को गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे आजमगढ़ जाएंगे। यहां बड़ी रैली के जरिए चुनावी शंखनाद करेंगे। अमित शाह 13 नवंबर को भी काशी प्रवास कर सकते हैं।
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे अमित शाह: पूर्वांचल के विधायकों और पदाधिकारियों की लेंगे 'क्लास', कई मंत्री भी होंगे मौजूद

सीएम योगी करेंगे गृह मंत्री की अगवानी

Amit Shah will come to know the political pulse of Purvanchal will decide the future of the MLAs
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले वे यहां पहुंचेंगे और एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वे दो दिन तक गृहमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी वाराणसी पहुंचेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के दो दिवसीय प्रवास की सूचना के बाद प्रशासनिक महकमा भी अलर्ट हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि गृहमंत्री प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक कर बनारस के विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। 
पढ़ेंः सुभासपा प्रमुख पर बरसे मंत्री अनिल राजभर, कहा- बांदा जेल में मऊ रैली का हिसाब देने गए थे ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed