फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allegations of increasing service charge in Ruia hostel, students staged a sit-in protest

Varanasi News: रुइया हॉस्टल में सर्विस चार्ज बढ़ाने का आरोप, छात्रों ने दिया धरना

Sat, 23 Aug 2025 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Allegations of increasing service charge in Ruia hostel, students staged a sit-in protest
बीएचयू के रुइया हॉस्टल (संस्कृत ब्लॉक) के बाहर शुक्रवार की रात मेस में जबरन धन उगाही का आरोप लगाकर छात्र धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक नारेबाजी की। छात्रों ने आरोप लगाया कि मेस का सर्विस चार्ज सालाना दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, पहले से चल रहा मेस बंद कर दिया गया। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्रों को आश्वासन दिया कि शनिवार को डीन से बातचीत कर मसले का हल निकाला जाएगा। इस पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। रुइया हॉस्टल के संस्कृत ब्लॉक में 250 छात्र हैं। शुक्रवार को दिन में मेस की व्यवस्था को लेकर जब छात्र वार्डेन से बातचीत करने पहुंचे तो बहसबाजी हो गई। इसके बाद छात्र हॉस्टल से बाहर निकलकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed